
Punjabi Singer Diljit Dosanjh in Lucknow: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का बहुप्रतीक्षित शो होने जा रहा है। इस कार्यक्रम से पहले लखनऊ नगर निगम (LMC) ने स्टेडियम प्रबंधन को कूड़ा प्रबंधन को लेकर नोटिस जारी किया है। यह नोटिस स्वच्छ भारत मिशन और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमावली, 2016 के अनुपालन में जारी किया गया है।
कूड़ा प्रबंधन:
परिसर के अंदर सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग करने के निर्देश।
गीले कूड़े का वैज्ञानिक तकनीक से निस्तारण परिसर के भीतर ही करने का आदेश।
नगर निगम ने 5 दिनों के भीतर उचित कूड़ा निस्तारण नहीं करने पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।
इस मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) भी निगरानी कर रहा है।
नोटिस में स्वच्छता बनाए रखने और नगर निगम की एडवाइजरी का पालन करने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
अगर निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमावली, 2016 के तहत कड़ी कार्यवाई की जाएगी। यह कदम पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति सरकार की गंभीरता को दर्शाता है।
दिलजीत दोसांझ के शो के कारण स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की संभावना है। ऐसे में नगर निगम द्वारा समय पर जारी यह नोटिस स्टेडियम प्रबंधन को स्वच्छता और पर्यावरण की जिम्मेदारी निभाने का संदेश देता है।