पूर्वांचल एक्सप्रेव-वे के किनारे बनने वाले क्लस्टर में पांच अलग-अलग तरह के उद्योग स्थापित होंगे।
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुल्तानपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेस सिर्फ पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में विकास के द्वार खोलेगी बल्कि ये युवाओं को रोजगार के मौके भी मुहैया कराएगी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के दोनों ओर ओंद्योगिक क्लस्टर का निर्माण किया जाएगा। देश भर की नामी गिरामी कंपनियां ओंर बड़े कारोबारी यहां उद्योग लगाएंगे। इससे क्षेत्र में युवाओं के लिये रोजगार के मौके बढ़ेगे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे लगभग बनकर तैयार हो चुका है ओंर कहा जा रहा है कि संभवतः अगस्त में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका उद्घाटन भी कर सकते हैं। इस एक्सप्रेसवे के किनारे इंजीनियरिंग काॅलेज से लेकर फैक्ट्रियां तक सबकुछ होगा। मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने यूपी में वृहद पौधरोपण के मौके पर सुल्तानपुर में पौधा रोपने से पहले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 100 साल पुराने पेड़ की पूजा की। उन्होंने सक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा भी लिया।
मुख्यमंत्री ने सुल्तानपुर के कुआंसी बड़ाडांड गांव में वृहद पौधरोपण का शुभारंभ करते हुए एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पांच ओंद्योगिक क्लस्टर बनाए जाएंगे। इसमें पांच तरह के उद्योग स्थापित होंगे। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। सभा के बाद मुख्यमंत्री ने बैठक कर विकास कार्यों पर चर्चा भी की।
बताते चलें कि गाजीपुर के हैदरिया से लखनऊ के चांद सराय तक 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण कराया जा रहा है। इसका निर्माण अपने अंतिम चरण में है। यह छह लेन का एक्सप्रेस वे है जिसे बाद में बढ़ाकर आठ लेन भी किया जा सकता है। 14 जुलाई 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका शिलान्यास किया था। कुछ ही दिनों में यह बनकर तैयार हो जाएगा। योगी सरकार में लोकार्पण होकर बनने वाला यह बड़ा एक्सप्रेस होगा।
इसकी लागत 22,494,66 करोड़ रुपये है। यह लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, आजमगढ, मऊ, गाजीपुर जिलों से गुजरेगा। लड़ाकू विमान उतारने के लिये सुल्तानपुर में एक्स्प्रेसवे पर साढ़े तीन किलोमीटर का एयरस्ट्रिप भी होगा। परियोजना में 18 फ्लाईओवर, सात रेलवे ओवरब्रिज और सात लंबे पुल, 118 छोटे पुल, 13 इंटरचेंज टोल प्लाजा, 271 अंडरपास व 502 पुलिया बनाई जाएगी।