8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विपक्षी दलों पर भड़के दोनों डिप्टी CM, कहा- इंडिया ब्लॉक पूरी तरह हताश, डॉक्टर से अपना इलाज कराएं अखिलेश, क्या है मामला?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत और ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) द्वारा अपने पद से इस्तीफा नहीं देने के मामले पर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। UP को दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य (Brajesh Pathak and Keshav Prasad Maurya) ने गठबंधन इंडिया पर हमला बोला है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vinay Shakya

May 08, 2026

Brajesh Pathak

अखिलेश यादव पर भड़के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद (Photo- Patrika)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 परिणाम के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी माहौल गर्म है। बंगाल में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत और ममता बनर्जी द्वारा अपने पद से इस्तीफा नहीं देने के मामले पर यूपी में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) और केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने एक बार फिर विपक्षी दलों पर हमला बोला है।

विकास की मुख्य धारा में लौटेगा बंगाल

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल अब विकास की मुख्यधारा में आएगा। बंगाल की जनता को 9 मई को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस या कांग्रेस के नेता, इंडिया ब्लॉक के सभी लोग पूरी तरह से हताश और निराश हैं।

पाठक ने आगे कहा कि अब दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। आजादी के बाद पीछे छूट गए बंगाल को मुख्यधारा में लाया जाएगा। वहां इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर होगा, कानून-व्यवस्था सुधरेगी और विकसित भारत के संकल्प को बंगाल भी पूरा करेगा।

ब्रजेश पाठक ने जनगणना फार्म भरा

ब्रजेश पाठक ने जनगणना के पहले चरण को लेकर प्रदेशवासियों से अपील की कि सभी लोग ऑनलाइन या फिजिकल फॉर्म भरकर जनगणना प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें। इससे आगे के संवैधानिक कार्य समय पर हो सकेंगे। पाठक ने बताया कि उन्होंने आज खुद ऑनलाइन जनगणना प्रपत्र भर दिया है। उन्होंने कहा कि भवन गणना के बाद जाति जनगणना भी कराई जाएगी।

बंगाल के लिए 9 मई का दिन ऐतिहासिक

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि लोगों को भवन गणना का बहुत दिनों से इंतजार था। यह जनगणना नहीं, बल्कि भवनों की गणना है। इसके बाद होने वाली जनगणना में जाति जनगणना को भी शामिल किया गया है, जिसका हम स्वागत करते हैं। बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 9 मई बंगाल के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनी और उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। इसके बाद बंगाल में भाजपा जिस तरह लगातार मजबूत हुई है, वह वहां की जनता के समर्थन से संभव हो पाया है।

डिप्टी सीएम बोले- अपना इलाज कराएं अखिलेश

अखिलेश यादव की ममता बनर्जी से मुलाकात पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुझे लगता है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया को डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए। ममता बनर्जी इस्तीफा नहीं दे रही हैं और अखिलेश यादव का विभिन्न विपक्षी नेताओं से मिलना उनकी हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के मुंगेरीलाल वाले हसीन सपने कभी पूरे नहीं होंगे। 2027 में अखिलेश यादव को सैफई लौटना पड़ेगा।