लखनऊ

Quick Read: पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की बिगड़ी तबियत, ऑक्सीजन लेवल असामान्य होने पर आईसीयू में भर्ती

पश्चिमी बंगाल के पूर्व राज्यपाल व भारतीय जनता पार्टी के नेता केशरीनाथ त्रिपाठी की एक बार फिर से तबीयत बिगड़ गई है।
4 min read
Feb 14, 2021
Quick Read: पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की बिगड़ी तबियत, ऑक्सीजन लेवल असामान्य होने पर आईसीयू में भर्ती
Quick Read: पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की बिगड़ी तबियत, ऑक्सीजन लेवल असामान्य होने पर आईसीयू में भर्ती

पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी आईसीयू में भर्ती

लखनऊ. पश्चिमी बंगाल के पूर्व राज्यपाल व भारतीय जनता पार्टी के नेता केशरीनाथ त्रिपाठी की एक बार फिर से तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें पीजीआई लखनऊ के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। दरअसल, पूर्व राज्यपाल का ऑक्सीजन लेवल असामान्य है और फेफड़ों में भी संक्रमण हो गया है। पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उन्हें इस वर्ष एक जनवरी को ही पीजीआई लखनऊ में भर्ती करवाया गया था। दोबारा टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें शनिवार 30 जनवरी को ही अस्पताल से छुट्टी दी गई। लेकिन उसी दिन ऑक्सीजन लेवल असामान्य होने की वजह से एक बार फिर उन्हें 31 जनवरी को पीजीआई में भर्ती करवा दिया। तब से उनका वहीं इलाज चल रहा है। उनके बेटे नीरज के अनुसार, बीच में उनकी तबीयत में सुधार हुआ था। इस दौरान उन्होंने कुछ कविताएं भी लिखी, लेकिन अब एक बार फिर से उनकी तबीयत खराब हो गई है। चिकित्सकों की टीम आईसीयू में लगातार उनकी मॉनीटरिंग कर रही है।

एक जगह स्थापित होंगी शहीदों की प्रतिमाएं

गोरखपुर. स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शहीदों की याद में गोलघर में शहीद स्मारक बनाया जाएगा। इसके लिए करीब 2.5 एकड़ जमीन चिन्हित कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। गोलघर काली मंदिर के सामने नजूल की भूमि पर इसे बनाने का प्रस्ताव है। चौरी चौरा में चार फरवरी 1922 को हुई जनप्रतिरोध की घटना के बाद 19 सेनानियों को फांसी दे दी गई थी। उनका स्मारक चौरी चौरा में है। गोलघर में बनने वाले स्मारक में सभी शहीदों की प्रतिमा स्थापित हो सकती है। प्रशासन यहां सभी शहीदों की प्रतिमा लगाएगा। शहीद स्मारक को आकर्षक रूप में विकसित किया जाएगा। एस्टीमेट को शासन से मंजूरी मिलने के बाद इसके विस्तृत प्रारूप पर चर्चा होगी।

पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे की मौत में हत्या का केस दर्ज

अमेठी. अमेठी के रहने वाले पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे शुभम प्रजापति की मौत के मामले में जीआरपी ने हत्या का केस दर्ज किया है। अमेठी कोतवाली के परसावा छोटा बेनीपुर निवासी पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का भतीजा शुभम (19) बृहस्पतिवार को गांव में ही आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां उसकी कुछ लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देर रात वह बाइक से घर लौटा। इसके बाद किसी का फोन आने पर वह पैदल ही घर से निकल पड़ा। फिर लौटकर घर नहीं आया। शुक्रवार सुबह शुभम का शव अमेठी स्टेशन के करीब रेल ट्रैक पर मिला। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुभम के पिता जगदीश प्रजापति ने राजनैतिक कारणों से शुभम की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए जीआरपी को तहरीर दी। जीआरपी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जीआरपी एसओ फूल सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

तीन दिन से लापता डॉक्टर का मिला शव

अमेठी. उत्तर प्रदेश में अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के जामो कस्बे के रहने एक प्राइवेट डॉक्टर का शव उनकी मृत्यु के तीन दिन बाद शनिवार की रात पुलिस ने बरामद किया। पुलिस के अनुसार तीन दिन से लापता निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर का शव जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मरौचा के जंगल में मिला। प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुर अरूण कुमार दूबे ने रविवार को कहा कि 40 वर्षीय डॉक्टर जयकरन प्रजापति 11 फरवरी की शाम से लापता थे। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को जयकरन प्रजापति की मोटर साइकिल और मोबाइल जगदीशपुर थाना क्षेत्र के संभई नाले के नीचे जंगल में मिले था। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि जयकरन प्रजापति का अधजला शव बीती रात जगदीशपुर जायस मार्ग पर मरौचा के जंगल मे मिला। शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

वाराणसी पहुंची गीर गाय की पहली खेप

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर्मक्षेत्र वाराणसी से उनके गृह राज्य गुजरात के बनासकांठा से गीर गाय की पहली खेप बनारस पहुंच चुकी है। गीर गाय आने पर सबसे पहले इनके दूध से बाबा विश्वनाथ का अभिषेक किया गया।दरअसल पीएम मोदी ने डेयरी उत्पाद के बढ़ावे के लिए खासा जोर दिया है। डेयरी किसानों को डेयरी में ज्यादा मुनाफा देने के लिए पीएम मोदी के आदेश के बाद वाराणसी के डेयरी किसानों को गुजरात बनासकांठा भेजा गया। इस पर बीजेपी जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा है कि डेयरी किसानों को प्रशिक्षण दिया गया है। पहले 120 किसानों को ट्रेनिंग दिया गया और इन्हें गीर गाय तोहफे के रूप में दी जा रही है ताकि ये डेयरी का काम शुरू कर सके। इन्हें अमूल डेयरी से जोड़ा जाएगा और ये किसान अमूल से अपना दूध का व्यापार कर सकेंगे।

फोन पर बुलाया फिर चाकू से किया हमला

सुल्तानपुर. सुलतानपुर जिले में देर रात युवक को फोन कर बुलाने के बाद चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में घायल को लखनऊ रेफर किया गया है। मामला कुड़वार थाना क्षेत्र स्थित इमामगंज हसनपुर का है। देर रात इसी गांव निवासी नौशाद 40 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फ़ोन करके बुलाया गया। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ कई हमले किये गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों द्वारा घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अरविंद पांडे ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की पकड़ के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही है।

Published on:
14 Feb 2021 03:38 pm
Also Read
View All
UP Politics: पुराने ब्राह्मण चेहरे हुए दूर; 2027 चुनाव से पहले BSP के लिए बड़ी चुनौती, 2007 वाला समीकरण फिर साध पाएंगी मायावती?

Akhilesh Yadav BJP Attack: जातीय जनगणना न करनी पड़े, इसलिए चालबाजी कर रही सरकार, अखिलेश यादव का BJP पर हमला

सीएम योगी का बड़ा संदेश, यूपी में तीन नई महिला PAC बटालियन, 10 हजार से बढ़कर 45 हजार के पार पहुंची महिला पुलिसकर्मियों की संख्या

‘2014 में कितना था भारत का क्षेत्रफल’, अखिलेश यादव का BJP पर हमला बोले- परिसीमन नहीं, सीमाओं की सुरक्षा ज्यादा जरूरी

वंदे मातरम विवाद में बीजेपी का पलटवार, ब्रजेश पाठक बोले- कांग्रेस पार्टी कभी भी वंदे मातरम और राष्ट्रगीत का सम्मान नहीं करती