लखनऊ

Rain Alert On Holi:होली पर 11 जिलों में तीन दिन बारिश, कल से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ

Rain Alert On Holi:होली के रंगों में बारिश खलल डाल सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में 13 से 15 मार्च तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक राज्य में कल से ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे 10 से 12 मार्च के बीच भी कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं।

2 min read
Mar 09, 2025
उत्तराखंड में होली पर तीन दिन तक बारिश का पूर्वानुमान जारी हुआ है

Rain Alert On Holi:होली के रंगों में बारिश खलल डाल सकती है। कुछ दिनों तक साफ रहने के बाद उत्तराखंड में कल से ही मौसम ने करवट बदली है। कल पिथौरागढ़ सहित ऊंचाई वाले अन्य जिलों में जमकर हिमपात हुआ है। इससे ठंड में बढ़ोत्तरी हो गई है। उत्तराखंड में आज से होली शुरू हो जाएगी, जो 15 मार्च तक चलेगी। आईएमडी के मुताबिक आज पूरे राज्य में मौसम शुष्क रह सकता है। कल से उत्तराखंड में फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। 10 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़, 11 मार्च को उत्तरकाशी और चमोली जबकि 12 मार्च को भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश की संभावना है। आईएमडी ने 13 से 15 मार्च तक यूएस नगर और हरिद्वार छोड़ राज्य के शेष सभी जिलों में तीन दिन तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। बारिश से होली के दौरान ठंड में काफी बढ़ोत्तरी की संभावना है। खासतौर पर पर्वतीय इलाकों में बारिश होली की टोलियों की परेशानियां बढ़ा सकती है। आईएमडी ने 14 और 15 मार्च तक उत्तराखंड में 32 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया है। कल से 13 मार्च तक राज्य में 35 सौ मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।

उत्तराखंड में आज से होली की धूम

उत्तराखंड में आज से होली की धूम मचने लगेगी। आज राज्य के पर्वतीय जिलों में चीर बंधन के साथ रंग पड़ जाएगा। उसके बाद अगले एक हफ्ते तक राज्य में गांव-गांव और गली मोहल्लों में होली के रंग में सराबोर लोग नजर आएंगे। इस दरमियान घर-घर होली गायन भी चलेगा। राज्य में 15 मार्च को छलड़ी का आयोजन किया जाएगा। उसके अगले दिन होली का टीका होगा। उत्तराखंड की पारंपरिक होली पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहां पर विभिन्न रागों पर आधारित होली का गायन किया जाता है। होली के दौरान बारिश से होल्यारों को ठंड का सामना भी करना पड़ सकता है।

Updated on:
09 Mar 2025 11:22 am
Published on:
09 Mar 2025 11:18 am
Also Read
View All

अगली खबर