लखनऊ

UP Vidhansabha Chunav 2022: राजा भैया का ऐलान, सीएम योगी के खिलाफ नहीं उतारेंगे प्रत्याशी

Raja Bhaiya Statement on UP Vidhansabha Chunav 2022 - आगामी विधानसभा चुनाव (Vidhanasabha Chunav) में कुछ ही महीनों का वक्त रह गया है। बड़े राजनीतिक दलों के साथ ही छोटे दलों ने भी चुनावी बिगुल फूंक दिया है। अयोध्या से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा के रघुराज प्रताप सिंह (Raja Bhaiya) ने जन संकल्प यात्रा की शुरुआत कर दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Sep 2021, 10:32 AM IST
Raja Bhaiya Statement on UP Vidhansabha Chunav 2022
Raja Bhaiya Statement on UP Vidhansabha Chunav 2022

अयोध्या. Raja Bhaiya Statement on UP Vidhansabha Chunav 2022. आगामी विधानसभा चुनाव (Vidhanasabha Chunav) में कुछ ही महीनों का वक्त रह गया है। बड़े राजनीतिक दलों के साथ ही छोटे दलों ने भी चुनावी बिगुल फूंक दिया है। अयोध्या से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा के रघुराज प्रताप सिंह (Raja Bhaiya) ने जन संकल्प यात्रा की शुरुआत कर दी है। उन्होंने राम नगरी में यपी विधानसभा चुनाव को लेकर होने वाली तैयारियों का ऐलान किया है। उन्होंने राम जन्मभूमि में रामलला व हनुमान गढ़ी का दर्शन कर अयोध्या से चुनावी शंखनाद किया हैं। रामनगरी में दर्शन पूजन के बाद राजा भैया ने कहा कि भगवान राम हमारे आराध्य हैं और हम सबके दिल में है। चुनाव पर कहा कि जहां मजबूत सीटें होंगी वहां चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारेंगे।

पूरे प्रदेश में दौरा

राजा भैया ने कहा कि जनसत्ता दल का गठन नवंबर 2018 में हुआ था पूरे प्रदेश देश में कोविड की चपेट में आया। उस मंजर को आप सभी लोगों ने देखा। अब ईश्वर से कृपा से कोविड का असर समाप्त हो चुका है। राजा भैया ने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं से मिलने उनकी राय जानने और जनता का आशीर्वाद लेने के लिए पूरे प्रदेश में दौरे का आयोजन है। इसका शुभारंभ भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेकर से शुरू हुआ है।

Updated on:
1 Sep 2021, 10:32 AM IST
Published on: