
लखनऊ. गृहमंत्री राजनाथ सिंह एवं उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश के साथ-साथ लखनऊ महानगर क्षेत्र के सभी मंत्री, विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता महापौर एवं पार्षद के लिए होने वाले मतदान में 26 नवंबर को हिस्सा लेंगे। राजनाथ सिंह सुबह 9.20 पर पोलिंग स्टेशन म्युनिसिपल नर्सरी स्कूल माल एवेन्यू में अपना मतदान करेंगे। उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा पोलिंग स्टेशन जल संस्थान ऐशबाग में सुबह 10 बजे वोट करेंगे। कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन पोलिंग स्टेशन नगर महापालिका स्कूल सोंधी टोला चौक में सुबह 8 बजे, मंत्री बृजेश पाठक पोलिंग स्टेशन माउण्ट फोर्ट स्कूल महानगर सुबह 8 बजे, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉक्टर महेन्द्र सिंह इण्डियन पब्लिक स्कूल प्रेमनगर में दोपहर 1.30 बजे, मंत्री स्वाति सिंह सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल आशियाना में सुबह 8 बजे, राज्यमंत्री मोहसिन रजा फिक्चर गैलरी हुसैनाबाद में सुबह 8 बजे, विधायक सुरेश श्रीवास्तव स्वामी योगानन्द बालिक इंटर कालेज शीतलादेवी वार्ड में और डॉक्टर नीरज बोरा टाईगर्स एजूकेशन एकेडमी त्रिवेणीनगर में सुबह 8 बजे अपना वोट डालेंगे। भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने यह जानकारी दी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेन्द्र नाथ पाण्डेय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 नवम्बर को पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में संयुक्त जनसभाएं करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11.25 बजे रामलीला मैदान मुरादाबाद और दोपहर 1.20 बजे गांधी पार्क सहारनपुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष 26 नवम्बर को दोपहर 3.40 बजे बाबूराम इण्टर काजेज फील्ड बबराला सम्भल और शाम 4.30 बजे करौली बारातघर काला आम चैराहा बुलन्दशहर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 26 नवम्बर को सुबह 10.50 बजे भाजपा क्षेत्रीय मंत्री बुन्देलखण्ड शिव शंकर के आवास पर उनके पिता जी के निधन पर संवेदना व्यक्त करने पहुॅचेंगे। मौर्य सुबह 11.50 बजे सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज का प्रांगण महोबा, दोपहर 1 बजे खेर इण्टर कालेज बालिका विभाग गुरसराय झांसी, दोपहर 2 बजे मैदान क्लक्टरगंज चिरगांव झांसी, दोपहर 3 बजे रामलीला मैदान समथर झांसी, दोपहर 3.20 बजे अकबरपुर इण्टर कालेज का मैदान अकबरपुर माती कानपुर देहात की जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष और स्थानीय निकाय प्रवास प्रभारी डॉक्टर राकेश त्रिवेदी ने दी।