लखनऊ

राजनाथ सिंह ने उन्नाव गैंगरेप मामले पर कही बड़ी बात, आरोपियों को मिलना चाहिए कठोर दंड

Unnao Rape Case : जब यूपी सरकार पर चारों तरफ से दबाव बढ़ने लगा तो यह मामला सीबीआई के हवाले कर दिया गया।

2 min read
Apr 13, 2018
Rajnath Singh big statement on Unnao gang rape case

लखनऊ. यूपी के उन्नाव गैंगरेप केस में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर एक बड़े आरोपी हैं। जब यूपी सरकार पर चारों तरफ से दबाव बढ़ने लगा तो यह मामला सीबीआई के हवाले कर दिया गया। गुरुवार की रात को सीबीआई ने कुलदीप सिंह सेंगर को हिरासत में ले लिया था। जब कुलदीप सिंह सेंगर से पूंछतांछ हुई तो वहीं शुक्रवार को सीएम योगी ने भी कहा कि अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और उसे कठोर दण्ड दिया जाएगा।

तुरंत दर्ज होगी एफआईआर

उन्नाव गैंगरेप मामले में केंद्र की बीजेपी सरकार और यूपी सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। हालांकि चौतरफा उन्नाव गैंगरेप मामले के विरोध के बीच अब लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने कहा है कि यूपी में रेप के आरोपियों को कठोर से कठोर दंड दिया जाएगा और रेप के मामलों में एफआईआर भी तुरंत दर्ज की जाएगी। रेप के मामलों में अब जल्द से जल्द कार्रवाई कर अपराधियों को सजा दी जाएगी।

राजनाथ सिंह ने की योगी सरकार की तारीफ

राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद और केन्द्रीय गृहमंत्री है। उन्नाव गैंगरेप मामले में योगी सरकार की तारीफ करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा है कि योगी सरकार यूपी में बहुत अच्छा काम कर रही हैं। जिस तरह से योगी सरकार ने उन्नाव गैंगरेप केस का मामला सीबीआई को सौंपा है, जिससे उनकी सतर्कता को सामने दिखाई देती है। भ्रष्टाचार और अपराध पर उनकी सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है। ऐसे में किसी भी अपराधी को नहीं छोड़ा जाएगा बल्कि उस पर सख्त कार्रवाई कर सजा दी जाएगी।

एनजीओ और महिला संगठनों को भी दिखानी चाहिए सक्रियता

राजनाथ सिंह ने कहा है कि रास्ते से भटके लोगों को मुख्यधारा में वापस लाने में धार्मिक समूहों, गैर सरकारी संगठनों (NGO) और महिला समूहों को सक्रियता से अपनी भूमिका अदा करनी चाहिए क्योंकि युवाओं का कट्टर बनना ही चिंता का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है। एनजीओ और महिला संगठनों सहित सामाजिक और धार्मिक समूहों को कट्टर बनाने से रोकने की कोशिशों में सक्रियता से भी शामिल होना चाहिए। राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव प्रतिष्ठान (एनएफसीएच) की संचालन परिषद की 21वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा है कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश केवल सरकार के लिए ही नहीं बल्कि हर किसी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

Updated on:
13 Apr 2018 06:52 pm
Published on:
13 Apr 2018 03:59 pm