लखनऊ

Raksha Bandhan 2018: जानिए शुभ मुहूर्त, इस समय में भूल से न करें ये शुभ काम

Raksha Bandhan 2018: जानिए शुभ मुहूर्त, इस समय में भूल से न करें ये शुभ काम

2 min read
Aug 23, 2018
Raksha Bandhan 2018: जानिए शुभ मुहूर्त, इस समय में भूल से न करें ये शुभ काम

लखनऊ. लोगों को रक्षाबंधन 2018 के त्यौहार का इंतजार बेसब्री से रहता है। इस साल ये त्यौहार 26 अगस्त को पड़ रहा है। रक्षाबंधन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस त्यौहार पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके जीवन में सुख -समृद्धि की कमाना करती हैं। इसके बदले में भाई उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं। इससे मानने से पहले आई जान लेते है रक्षाबंधन 2018 का शुभ मुहूर्त।

रक्षाबंधन 2018 का ये है शुभ मुहूर्त

गोमती नगर निवासी ज्‍योतिष पंकज कुमार पांडे बताते है कि इस बार रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई पर राखी बांधने का सबसे शुभ समय प्रातः 05.59 से सायंकाल 17.25 तक है। वे कहते हैं कि बहन को राखी भाई के दाहिनी कलाई पर बांधनी चाहिए। इस पूरी प्रक्रिया तक भाई और बहन दोनों को उपवास रखना चाहिए। बहुत से लोग कहते हैं कि केवल बहनें ही व्रत रहें ऐसा नहीं है भाई भी व्रत रहेगा।

इस समय भूल से भी न बांधे राखी

वे कहते हैं कि रक्षा बंधन का एक आवश्यक नियम है कि भद्रा काल में राखी नहीं बांधी जाती है। इस वर्ष एक अच्छी बात यह है कि भद्रा सूर्योदय से पूर्व ही समाप्त हो जाएगी। इस प्रकार भाई बहन के इस पवित्र महापर्व को प्रेम और श्रद्धा पूर्वक मनाने से भाई बहन का संबंध आजीवन बना रहता है।

इस साल सबसे अच्छी बात यह है कि इस बार तिथियों को लेकर कोई उलझन वाली स्थिति नहीं है। पूर्णिमा तिथि का आरंभ शनिवार की शाम 3 बजकर 17 मिनट से हो रहा है और यह अगले दिन शाम 5 बजकर 26 मिनट तक रहेगी।

भगवान विष्णु की करें पूजा


इस दिन भगवान विष्णु के एक अवतार हयग्रीव का भी जन्मदिन है। इसलिए राखी के दिन भगवान विष्णु की पूजा विशेष शुभ फलदायी है। भगवान विष्णु के हयग्रीव अवतार के पीछे देवी लक्ष्मी का भी योगदान था इसलिए भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा करना धन और समृद्धिदायक रहेगा।

Published on:
23 Aug 2018 12:53 pm
Also Read
View All