लखनऊ

वसीम रिजवी के खिलाफ निकलेगी मौलाना कल्बे जव्वाद की रैली, कुरान की 26 आयतें हटाने को लेकर फूटा गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी (Wasim Rizvi) पर मुसलमानों का गुस्सा फूटा है। उनके खिलाफ 14 मार्च को लखनऊ में प्रदर्शन की तैयारी है।
2 min read
• •
Updated: 13 Mar 2021, 10:40 AM IST
वसीम रिजवी के खिलाफ निकलेगी मौलाना कल्बे जव्वाद की रैली, कुरान की 26 आयतें हटाने को लेकर फूटा गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग
वसीम रिजवी के खिलाफ निकलेगी मौलाना कल्बे जव्वाद की रैली, कुरान की 26 आयतें हटाने को लेकर फूटा गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

लखनऊ. शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी (Wasim Rizvi) पर मुसलमानों का गुस्सा फूटा है। उनके खिलाफ 14 मार्च को लखनऊ में प्रदर्शन की तैयारी है। 'तहफ्फुजे कुरान' के नाम से यह रैली निकाली जाएगी। रैली की अगुवाई मौलाना कल्बे जव्वाद करेंगे। दरअसल, रिजवी ने सुप्रीम कोर्ट में कुरान संबंधित 26 आयतों को हटाने संबंधित एक जनहित याचिका दाखिल की है। उन्होंने इसके साथ ही कुछ आयतों को आतंकवाद को बढ़ावा देने जैसा बताया है। रिजवी ने कहा है कि आयतों को कुरान में बाद में शामिल किया गया है। रिजवी की इस याचिका पर मुस्लिम समुदाय के लोगों में गुस्सा है। शियाने हैदर-ए कर्रार वेलफेयर एसोसिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसनैन जाफरी डंपी ने रिजवी को बॉयकॉट करने की मांग की है। डंपी ने कहा कि वे वसीम रिजवी के कृत्य की निंदा करते हैं। वसीम रिजवी को बॉयकॉट करने के लिए पूरे प्रदेश में कैंपेन चलाया जाएगा। शिया समाज के कोई भी लोग अगर रिजवी को कार्यक्रम में बुलाएंगे, तो उन्हें भी बॉयकॉट किया जाएगा। उन्होंने यह तक कहा कि वे वसीम रिजवी का सिर कलम करने वाले को 20 हजार रुपये इनाम में देंगे।

रिजवी पर दर्ज हो मुकदमा

डंपी ने शासन प्रशासन से मांग की है समूचे मुस्लिम समुदाय की आस्था पर चोट पहुंचाने वाले वसीम रिजवी पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाए, अन्यथा उन्माद बढ़ने की पूरी संभावना है। वक्फ बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए वसीम रिजवी ने जो भ्रष्‍टाचार किया है, सरकार उसे उन मामलों में तत्काल गिरफ्तार करे। साथ ही वसीम रिजवी ने किसके कहने से ऐसा गैर कानूनी कृत्य किया है, उस व्यक्ति को भी बेनकाब किया जाए।

रिजवी पर सख्त कार्रवाई की मांग

इसी तरह मुस्लिम समुदाय के अन्य लोगों ने भी वसीम रिजवी के खिलाफ आवाज उठाई है। मौलाना खालिद रशीद ने उत्‍तर प्रदेश सरकार से रिजवी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि कुरान से एक हर्फ भी नहीं हटाया जा सकता है। वहीं, मौलाना सैफ अब्बास ने कहा किसी पार्टी के लिए धर्म को बेचना गलत है। मुस्लिम धर्मगुरू मौलाना कल्बे जव्वाद ने वसीम रिजवी की गिरफ्तारी की मांग की है।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप