लखनऊ

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत फिर बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

Mahant Nritya Gopal Das Health: अयोध्या में श्रीराम जनमभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष व मणिराम छावनी के पीठधीश्वर महंत नृत्यगोपल दास की हालत फिर बिगड़ गई है।

less than 1 minute read
Sep 09, 2024
CM Mohan Yadav inquired about the health of famous saint Nritya Gopal Das

Mahant Nritya Gopal Das Health: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत रविवार शाम अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें यूरिन पास करने में परेशानी के कारण अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है।

मेदांता के आईसीयू में चल रहा इलाज

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। महंत का इलाज मेदांता अस्पताल के आईसीयू में डॉ. दिलीप दुबे की देखरेख में किया जा रहा है।

86 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास ने कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन में भाग लेने के लिए 24 अगस्त को अयोध्या से मथुरा की यात्रा की। जन्माष्टमी के बाद, भक्तों से मिलने के उद्देश्य से वे ग्वालियर गए। वहां तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

महंत को ये है दिक्कत

मेदांता अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास को रविवार शाम को भर्ती किया गया। उन्हें यूरिन पास करने में कठिनाई और कम आहार लेने की समस्या है। उनका इलाज डॉ. दिलीप दुबे की देखरेख में किया जा रहा है। उनकी स्थिति अभी गंभीर है। बता दें कि महंत नृत्य गोपाल दास की 2019 के बाद से ही तबीयत खराब चल रही है। यूरिन की समस्या और भोजन न कर पाने की शिकायत को लेकर 4 वर्षों से उनका इलाज चल रहा है।

Updated on:
09 Sept 2024 03:04 pm
Published on:
09 Sept 2024 01:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर