लखनऊ

Ram Navami 2018 : जानिए रामनवमीं पूजा का समय, पूजन विधि, शुभ मुहूर्त और राशि के प्रभाव

रामनवमी चैत्र नवरात्री के 8 दिन बाद 25 मार्च दिन रविवार को बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी। रामनवमी के शुभ मुहूर्त की अवधि : 02:27 घण्टे की है।
3 min read
• •
Updated: 25 Mar 2018, 1:47 PM IST
Ram Navami 2018 time vrat puja vidhi shubh muhurat zodiac sign effect

Neeraj Patel
Ram Navami 2018 : रामनवमी चैत्र नवरात्री के 8 दिन बाद 25 मार्च दिन रविवार को बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी। इस साल अष्टमीं और रामनवमी 25 मार्च को एक साथ मनाई जाएगी। भगवान राम का जन्म नवमी तिथि को पुष्य नक्षत्र में हुआ था। नवरात्रि के नौवें दिन यानी रामनवमी के दिन मां दुर्गा के नवमें स्वरूप सिद्धिदात्री की उपासना की जाएगी।

इसलिए मनाई जाती है रामनवमीं

रामनवमी का पर्व हिंदू धर्म में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। माना जाता है कि रामनवमीं के दिन श्रीराम के अवतार के रूप में भगवान विष्णु का जन्म हुआ था। रामनवमी के दिन अयोध्या में राम का जन्म महाराजा दशरथ और महारानी कौशल्या के घर में हुआ था। इसी वजह से बहुत से लोग राम जन्म भूमि अयोध्या दर्शन के लिए जाते हैं और ब्रह्म मुहूर्त में सरयू नदी में स्नान करके श्रीराम मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं। रामनवमीं के दिन कुछ लोग घर में सुख शान्ति बनाए रखने के लिए रामायण का पाठ करवाते हैं। यूपी सहित पूरे देश के कई स्थानों पर रामनवमीं के दिन राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झाकियां या पालकियां लोगों के दर्शन के लिए निकाली जाती हैं।

रामनवमी का मुहूर्त

लखनऊ निवासी पंडित दिलीप दुवे ने बताया है कि चैत्र नवरात्री पर रामनवमी का मुहूर्त : 11:12 से 13:39 बजे तक है और इसकी अवधि : 02:27 घण्टे की है। रामनवमी मध्याह्न का समय 12:27 बजे रहेगा।

ऐसे रखें व्रत

चैत्र नवरात्री पर रामनवमी के दिन जो महिलाएं व्रत रखेंगी उन्हें आठ प्रहर तक फलहार पर रहना पड़ेगा। व्रत रखने वाली सभी महिलाओं को रविवार के सूर्योदय से लेकर सोमवार के सूर्योदय तक व्रत रखना पड़ेगा। व्रत रखने वाली सभी महिलाएं रामनवमीं के दिन ऊँ श्री रामाय: नम: या श्री राम जय राम जय जय राम मंत्र का उच्चारण करें। इस व्रत से सभी महिलाओं की सारी मनोकामनाएं पूर्ण बहो जाएंगी और स्वस्थ जीवन, सम्पन्नता, खुशहाली और मन की शांति मिलेगी।

ऐसे करें पूजन

चैत्र नवरात्री पर राम नवमी के दिन सुबह जल्दी स्नान करके निवृत्त होकर उत्तर दिशा में सुन्दर मण्डप बनाकर राम दरबार की मूर्ति, प्रतिमा या चित्र को स्थापित करें। इसके साथ ही हनुमान जी को भी विराजमान करें। इस मण्डप में विराजमान सीता, राम, लक्ष्मण, हनुमान जी का विविध उपचारों (जल, पुष्प, गंगाजल, वस्त्र, अक्षत, कुमकुम) आदि से विशेष पूजन करें, पूजन के बाद आरती करें। उसके बाद कपूर तथा घी की बत्ती जलाकार सीता, रामजी विशेष रूप से आरती करें। जिससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

रामनवमीं पर राशि के प्रभाव

1. मेष
मेष राशि वाले भगवान राम को लड्डू और अनार का भोग लगाएं जिससे उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

2. वृष
वृष राशि वाले जातक प्रभू श्रीराम को रसगुल्ले का भोग लगाएं तो उनकी हर मनोकामना जल्दी पूरी हो जाएगी।

3. मिथुन
मिथुन राशि वाले भगवान श्रीराम काजू की मिठाई का भोग लगाएं , इससे उनके मन को शांन्ति मिलेगी।

4. कर्क
कर्क राशि वाले भगवान राम के मावे की बर्फी और नारियल का भोग लगाएं इससे उनके घर में शांन्ति बनी रहेगी।

5. सिंह
सिंह राशि वाले प्रभू राम को गुड़ व बेल के फल के भोग लगाएं जिससे उनके घर में किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए।

6. कन्या
कन्या राशि वाले भगवान श्रीराम को तुलसी के पत्ते और नाशपाति अथवा कोई भी हरे फल का भोग लगाएं जिससे उमके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।

7. तुला
तुला राशि वाले भगवान राम को कलाकंद और सेब का भोग लगाएं घर के सारे दुख दूर हों जाएंगे।

8. वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले भगवान राम को गुड़ की रेवड़ी का भोग लगाएं इससे उमके जीवन में हमेशा मिठास बनी रहेगी।

9. धनु
धनु राशि वाले भगवान श्रीराम को बेसन की मिठाई का भोग लगाएं और भगवान को पीले वस्त्र अर्पण करें ।

10. मकर
मकर राशि वाले भगवान श्रीराम को पीला पेड़ा चढ़ाएं जिससे उन्हें धन लाभ होगा।

11. कुंभ
कुंभ राशि वाले भगवान श्रीराम को चॉकलेटी रंग की बर्फी और चीकू चढ़ाएं।

12. मीन
मीन राशि वाले भगवान श्रीराम को जलेबी और केले का भोग लगाएं। इससे सभी रुके हुए काम शीघ्र ही हो जाएंगे।

Updated on:
25 Mar 2018, 1:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘ये वीडियो गवाह है’, अखिलेश यादव ने जारी किया गोरखपुर हादसे का वीडियो, बोले- हृदयहीन-असंवेदनशील लोग सिर्फ राजनीति करते हैं

Gorakhpur JCB Accident: ‘परिजनों के प्रति गहरी संवेदना हैं’, गोरखपुर हादसे में छात्र की मौत पर अखिलेश यादव ने जताया दुख

यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस के बाद छोटे दलों पर अखिलेश की नजर, AAP-महान दल को मिल सकती हैं सीटें

लखनऊ में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग: चपेट में आईं कई झुग्गियां; 4 KM दूर तक उठा धुएं का गुबार, 10 दमकल गाड़ियां पहुंची

‘देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं’, CM योगी ने किया NSG और ATS के संयुक्त प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिला कमांडो टीम भी संभालेगी मोर्चा