लखनऊ

‘आपातकाल में कांग्रेस ने जुल्म-अत्याचार किया’, सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा बोले- आज उससे अधिक अन्याय हो रहा

Ravidas Mehrotra: सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 1975 में लोकतंत्र और मौलिक अधिकार छीने गए थे। मेहरोत्रा ने भाजपा सरकार पर भी अपराध बढ़ने का आरोप लगाया।
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2026, 1:50 PM IST
UP News
सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा (IANS Photo)

Uttar Pradesh News:लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आपातकाल के दौरान जेल गए लोगों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने इस कार्यक्रम को लेकर कहा कि साल 1975 को देश में आपातकाल लगाया गया था। उन्होंने कहा कि उस दौरान लोकतंत्र की हत्या हुई और जनता के मौलिक अधिकार छीन लिए गए थे। उन्होंने कहा कि 29 साल बाद आपातकाल के बंदियों को लोकतंत्र सेनानी का दर्जा दिया गया। आज लोकतंत्र सेनानी का सम्मान समारोह समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में है।

इसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्य अतिथि हैं। इसमें लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करने का काम किया जाएगा। आपातकाल में जो जुल्म, अत्याचार और अन्याय हुआ था, उससे अधिक जुल्म और अन्याय आज हो रहा है

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

आपातकाल के दौरान कांग्रेस की भूमिका को लेकर सपा विधायक ने कहा कि निश्चित रूप से आपातकाल में कांग्रेस पार्टी ने जुल्म-अत्याचार करने का काम किया था। मेहरोत्रा ने कहा कि उस दौर में लोकतंत्र और नागरिकों के मौलिक अधिकारों से जुड़े गंभीर सवाल उठे थे। उन्होंने इसी संदर्भ में लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह को महत्वपूर्ण बताया।

तीसरे प्रत्याशी के नाम पर बोले

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी के बयान और समाजवादी पार्टी के तीसरे प्रत्याशी को लेकर पूछे गए सवाल पर रविदास मेहरोत्रा ने कहा ने कहा कि अभी तीसरे प्रत्याशी के नाम की घोषणा होनी बाकी है और समाजवादी पार्टी लगातार जो पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक समाज के लोग हैं, उनको उनका हक, अधिकार, न्याय और सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष करने का काम कर रही है। अभी समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद में विपक्ष का नेता मुस्लिम बनाया है।

पायलट पर हमले को लेकर भाजपा पर हमला

कैप्टन स्मित मच्छार द्वारा फ्लाईदुबई उड़ान में सैकड़ों यात्रियों की जान बचाने के मामले पर भी सपा विधायक ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो पायलट के ऊपर चाकू से हमला किया, उसके बाद भी वो जहाज सुरक्षित ले आया, ये उसकी बहादुरी का प्रतीक है। लेकिन इससे ये भी स्पष्ट हो रहा है कि भाजपा की सरकार में आज कोई सुरक्षित नहीं है और भाजपा की सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पायलट तक की हत्या करने का काम हो रहा है।

Updated on:
1 Oct 2026, 1:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7

मुलायम सिंह यादव जयंती: पहलवानी के अखाड़े से सत्ता के शिखर तक, ऐसी रही ‘नेताजी’ की सियासी कहानी