लखनऊ

कैराना में 73 बूथों पर दोबारा होगा चुनाव

अखिेलश बोले गुजराज से आई थी ईवीएम मशीनें।  
2 min read
May 29, 2018
Re election on 73 booths
कैराना में 73 बूथों पर दोबारा होगा चुनाव

लखनऊ. कैराना और नूरपुर चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी के मामले में चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि विवादित स्थानों पर पुन: मतदान होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारियों ने विवादित जगहों पर पुन: मतदान कराने की सिफारिश की है। वहीं दूसरी ओर ईवीएम को लेकर विवाद मंगलवार को गहराया रहा। विपक्ष ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर भाजपा पर जोरदार हमला बोला। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कैराना उप चुनाव में कई क्षेत्रों में ईवीएम खराब होने की शिकायतें आईं। कहा- मुझे उम्मीद है कि जहां ईवीएम खराब हुईं वहां लोगों को दूबारा मतदान करने का अवसर मिले। वहीं इस बीच चुनाव आयोग ने कैराना में 73 बूथों पर पुनर्मतदान कराने की घोषणा की है। इन बूथों पर बुधवार को वोट डाले जाएंगे।

गुजरात से लाई गयी मशीनें
ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी पाए जाने को लेकर अखिलेश यादव ने ट्विट कर कहा कि उपचुनावों में ईवीएम ख़ास तौर पर गुजरात से मँगाए गए थे। लगता है सूरत अब सिर्फ कपड़े बनाने का ही नहीं, सरकार बनाने का भी काम करने लगा है।

बोले- उन्हीं बूथों पर क्यों खराब हुई

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह किसी रणनीति के तहत किया गया मालूम पड़ता है, जिस तरह से सोमवार को चुनाव में ईवीएम मशीनें खराब हुईं इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा होता है। जान बूझकर चुनाव प्रभावित करने के लिए ऐसा किया गया है। वहीं चुनाव आयोग की गर्मी के कारण मशीनें खराब होने की बात पर उन्होंने कहा कि अगर गर्मी से मशीन खराब हो रही थी तो मशीन सिर्फ उन्हीं बूथों की क्यों खराब हुई जहां बीजेपी को कम वोट मिलने वाले थे।

आरएलडी नेता चुनाव अधिकारी से मिले
ईवीएम में गड़बड़ी को रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने मांग की कि कैराना और नूरपुर चुनाव में जहां-जहां ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी पाई गई थी वहां-वहां पुन: मतदान कराया जाए।

बतादें कि कैराना लोकसभा में 16.09 लाख मतदाता हैं, इनमें 8.73 लाख पुरुष और 7.36 लाख महिला मतदाता हैं। कैराना लोकसभा में 12 और नूरपुर विधानसभा में दस उम्मीदवार मैदान में हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक तीन बैलेट यूनिट, तीन कंट्रोल यूनिट और लगभग 384 स्थानों पर वीवीपैट खराब होने की शिकायतें मिली हैं। वहीं ईवीएम में खराबी को लेकर सपा, रालोद और अन्य दलों में चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए पुन: मतदान की मांग की है।

Published on:
29 May 2018 06:16 pm
Also Read
View All
‘2027 के लिए SP का मास्टरप्लान!’ आजम खान के सहारे मुस्लिम वोट बैंक को साधने में जुटे अखिलेश-शिवपाल

UP Election 2027: यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का नेताओं को सियासी होमवर्क, बोले- सोच-समझकर बोलें, बीजेपी को फायदा देने वाला बयान न आए

UP Police Kirti Chakra: तीन गोलियां लगीं, फिर भी नहीं छोड़ा मोर्चा, शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र, यूपी पुलिस में पहली बार

लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से 4 की मौत, क्रेन की मदद से निकाले गए मजदूर

‘मायावती मेरी बड़ी बहन हैं, उनका सम्मान हमेशा रहेगा’, BSP से छुट्टी के बाद बोले पूर्व मंत्री अनंत मिश्रा- जल्द लेंगे बड़ा फैसला