17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘राहुल गांधी और अखिलेश यादव को इस्तीफा देना चाहिए’, ओम प्रकाश राजभर बोले, ये हमेशा संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं

ओम प्रकाश राजभर ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव से इस्तीफे की मांग की। केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी के बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने दोनों नेताओं पर संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने और अपने बयानों से पीछे हटने का आरोप लगाया।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Oct 17, 2026

Om Prakash Rajbhar

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (IANS Photo)

लखनऊ में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी के बयान का समर्थन करते हुए राजभर ने कहा कि दोनों नेता संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं, जबकि वे खुद उसी चुनाव आयोग के तहत चुनाव जीतकर सांसद बने हैं। राजभर ने कहा कि अगर उन्हें चुनाव में गड़बड़ी और वोट चोरी की शिकायत है, तो उन्हें भी इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने दोनों नेताओं पर अपने बयानों से पीछे हटने का आरोप भी लगाया।

राहुल गांधी और अखिलेश यादव के इस्तीफे की मांग

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव जिस चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं, उसी के तहत चुनाव जीतकर सांसद बने हैं। राजभर ने कहा कि दोनों नेता इस्तीफा देने की बात से पीछे हट रहे हैं। केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने राहुल गांधी को आजादी के बाद से सबसे गैर-जिम्मेदार नेता प्रतिपक्ष बताया था। इस पर राजभर ने सहमति जताते हुए कहा कि अखिलेश यादव अपनी बात पर कायम नहीं रहते और राहुल गांधी भी ऐसा ही करते हैं। ओपी राजभर ने कहा कि राहुल गांधी बयान देने के बाद अक्सर उससे पीछे हट जाते हैं। राजभर ने कहा कि दोनों नेताओं का यही रवैया है और उनके कई काम देश के खिलाफ हैं।

खबर अपडेट हो रही है