लखनऊ

kanwar yatra 2021: 25 जुलाई से शुरू हैं कावड़ यात्रा,जारी हुए हैं आदेश, पढ़िए पूरी खबर

(kanwar yatra 2021) कांवड़ यात्रा पर निकलने से पहले पढ़े ये नियम

2 min read
Jul 10, 2021
kanwar yatra 2021: 25 जुलाई से शुरू हैं कावड़ यात्रा,जारी हुए हैं आदेश, पढ़िए पूरी खबर

लखनऊ ,(kanwar yatra 2021)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास में भगवान शिव के भक्तों की पवित्र कांवड़ यात्रा-2021 की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की आज समीक्षा की।(kanwar yatra 2021) उन्होंने कहा कि श्रावण मास 25 जुलाई, 2021 से प्रारम्भ हो रहा है। इसके दृष्टिगत प्रदेश के विभिन्न जनपदों व मार्गों पर श्रद्धालुगण द्वारा निकाली जाने वाली कांवड़ यात्राओं के सम्बन्ध में सभी तैयारियां समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। (kanwar yatra 2021) इन यात्राओं में कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन सुनिश्चित हो। कांवड़ यात्राओं के सुरक्षित, सकुशल एवं सफल संचालन के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की कोताही न हो। उन्होंने कहा कि श्रावण मास के प्रारम्भ होने के पूर्व बकरीद का भी त्यौहार पड़ रहा है। (kanwar yatra 2021) इसके दृष्टिगत सतर्कता और सावधानी आवश्यक है।

(kanwar yatra 2021) मुख्य बाते कांवड़ यात्रा

1 मुख्यमंत्री ने श्रावण मास में भगवान शिव के भक्तों की पवित्र कांवड़ यात्रा-2021 की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

2 मण्डलायुक्तों और पुलिस जोन के वरिष्ठ अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

3 श्रावण मास के दृष्टिगत प्रदेश के विभिन्न जनपदों व मार्गों पर निकाली जाने वाली कांवड़ यात्राओं के सम्बन्ध में सभी तैयारियां समय से सुनिश्चित कर ली जाएं।

4 इन यात्राओं में कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन सुनिश्चित हो।

5 शिव मंदिरों, शिवालयों, देव मंदिरों, यात्रा मार्गों सहित ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

6 यात्रा मार्गों पर स्ट्रीट लाइट सुनिश्चित की जाए।

7 संवेदनशील स्थलों पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रखी जाए।

8 शिवालयों और शिव मंदिरों में भी प्रकाश सहित उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

9 विद्युत आपूर्ति और पेयजल सहित यात्रियों के लिए जन-सुविधाओं की उपलब्धता रहे।

10 कोविड प्रोटोकॉल के दृष्टिगत प्रत्येक स्तर पर कांवड़ संघों से संवाद स्थापित किया जाए।

11 कोविड की सेकेण्ड वेव पर नियंत्रण हुआ,किन्तु सावधानी हर स्तर पर बरतना आवश्यक।

Published on:
10 Jul 2021 04:35 pm
Also Read
View All