लखनऊ

Republic Day 2018 : 26 जनवरी को फहराया जाएगा राष्ट्रध्वज, सामूहिक रूप में गाया जाएगा राष्ट्रगान

Republic Day 2018 : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी दिन शक्रवार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 25 Jan 2018, 6:05 PM IST
 republic day songs, republic day patriotic song  republic day flag  republic day special

Neeraj Patel

Republic Day 2018 : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रिपब्लिक डे (26 जनवरी) की तैयारी जोरों पर है। गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी दिन शक्रवार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। 26 जनवरी को लखनऊ विधानसभा में गणतंत्र दिवस समारोह पर यूपी के मुख्यमंत्री और राज्यपाल द्वारा भारतीय राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा और इसके बाद सामूहिक रूप में खड़े होकर राष्ट्रगान गाया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल द्वारा लोगों को जागरुक करने वाले भाषण भी दिए जाएंगे।

लखनऊ में अभी से गणतंत्र दिवस के पर्व का उल्लास और चमक यहां की इमारतों पर नजर आने लगा है। शहर की प्रमुख इमारतों में से एक विधानभवन को इस बार बेहद आकर्षक तरीके से सजाया गया है। जनता में भी पर्व का उत्साह अभी से दिखने लगा है।

गणतंत्र दिवस समारोह पर बुधवार को असेंबली को दुल्हन की तरह सजाया गया और चारों तरफ रोशनी से सराबोर कर दिया गया है। 26 जनवरी दिन शुक्रवार को सैकड़ों झाकियां भी निकाली जाएंगी। पिछले तीन दिनों से चल रही परेड की रिहर्सल बुधवार को पूरी हो गई है।

प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का कहना है कि यूपी के धार्मिक स्थल लखनऊ के पर्यटन का सबसे बड़ा आकर्षण हैं। लिहाजा हर फोरम पर इन स्थलों और उनसे जुड़े इवेंट्स के प्रचार पर पूरा ज़ोर दिया जा रहा है। इन सभी धार्मिक महत्व के इवेंट्स के बीच ताज को भी जगह दी गई है, क्योंकि पहले अपने ब्रोशर में ताज की अनदेखी को लेकर पर्यटन विभाग की किरकिरी हो चुकी है।

गणतंत्र दिवस समारोह पर इस बार ये होगा खास

1. पर्यटन विभाग के अधिकारी इस झांकी की तैयारी में जुटे हुए हैं।
2. एक ही ट्रेक पर बनाई जा रही इस झांकी के लिए दिल्ली से खास कारीगर बुलाए गए हैं।
3. परेड में इस बार धार्मिक महत्व के इवेंट्स ज्यादा दिखाए जाएंगे।
4. 26 जनवरी के लिए पर्यटन विभाग अपनी झांकी को मेला और महोत्सव की थीम पर तैयार करवा रहा है।
5. इस झांकी में मथुरा बरसाने की होली को मुख्य रूप से दिखाया जाएगा।
6. आगरा का ताज महल, गोरखनाथ पीठ साथ ही लखनऊ का प्रसिद्ध रूमी दरवाजा भी नजर आएगा।

गणतंत्र दिवस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

1. पूर्ण स्वराज दिवस (26 जनवरी 1930) को ध्यान में रखते हुए भारतीय संविधान 26 जनवरी को लागू किया गया था।
2. 26 जनवरी 1950 को 10.18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया था।
3. गणतंत्र दिवस की पहली परेड 1955 को दिल्ली के राजपथ पर हुई थी।
4. भारतीय संविधान की दो प्रत्तियां जो हिन्दी और अंग्रेजी में हाथ से लिखी गई।
5. भारतीय संविधान की हाथ से लिखी मूल प्रतियां संसद भवन के पुस्तकालय में सुरक्षित रखी हुई हैं।
6. भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद ने गवर्नमैंट हाऊस में 26 जनवरी 1950 को शपथ ली गई थी।
7. गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं और हर साल 21 तोपों की सलामी दी जाती है।
8. 29 जनवरी को विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया जाता है जिसमें भारतीय सेना , वायुसेना और नौसेना के बैंड हिस्सा लेते हैं।
9. यह दिन गणतंत्र दिवस के समारोह के समापन के रूप में मनाया जाता है।

Updated on:
25 Jan 2018, 6:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप