लखनऊ

कूड़ा फेंकने से किया मना तो रिटायर्ड सैन्यकर्मी के घर में घुसकर लात-घूसों से मारा, रॉड से तोड़ दिया पैर

-कूड़ा डालने से किया मना, तो घर में घुसकर सैन्यकर्मी और उसकी पत्नी को बुरी तरह से मारा साथ ही दी भद्दी - भद्दी गालियां। कैंट पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Feb 2023, 10:38 PM IST
कूड़ा फेंकने से किया मना, तो दी गालियां
कूड़ा फेंकने से किया मना, तो दी गालियां

लखनऊ के नीलमथा घर के सामने कूड़ा फेंकने से मना करने पर रिटायर्ड सैन्यकर्मी की दबंगों ने रॉड से पिटाई कर दी। किसी तरह वह भागकर घर के अंदर आ गए, तो आरोपियों ने घर के अंदर घुसकर सैन्यकर्मी व उनकी पत्नी पर लात घूंसे बरसाए। पीड़ित की तहरीर पर लगातार पुलिस कर रही खोजबीन।


कूड़ा फेंकने से किया मना, तो दी गालियां

कैंट के निलमथा भगवंत नगर निवासी राधा चौधरी के मुताबिक बीते मंगलवार रात को पति देवानंद चौधरी घर के बाहर खड़े थे। इस बीच पड़ोस में रहने वाले कुंवर बहादुर का रिश्तेदार अंकित घर के सामने कूड़ा फेंकने लगा। जिसका विरोध करने पर अंकित गालियां देने लगा। कुछ ही देर में कुंवर बहादुर और उनकी पत्नी व सूरज व रिंकू तिवारी आ धमके।


लोहे की रॉड से मारा टूटा पैर

उन्होंने फोन कर अपने एक दर्जन और साथियों को भी बुला लिया। सभी देवानंद को रॉड से पीटने लगे। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर वह भागकर घर के अंदर आ गए। पिटाई से देवानंद का पैर टूट गया। इसके बाद आरोपी लात घूंसों से पीटने लगे। चीख पुकार सुन आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकले। इंस्पेक्टर कैंट राज कुमार के मुताबिक तहरीर पर रविवार की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


पुलिस ने दर्ज की तहरीर

पीड़ित की तहरीर पर कैंट पुलिस चार नामजद व एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

Published on: