
मिनिस्टर का एक्शन प्लान
यूपी के सरकारी अस्पतालों में छोटे बच्चों को और उनको अच्छा इलाज कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। 7 मेडिकल कॉलेज में सिक न्यू बार्न केयर यूनिट स्थापित की जाएगी। यूनिट खुलने से शिशुओं को उनके जिले में ही उपचार मिल सकेगा।
मिनिस्टर का एक्शन प्लान
नेशनल हेल्थ मिशन की तरफ से बजट आवंटित कर दिया गया है। वहीं नौ जिलों में एसएनसीयू को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जायेगा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जल्द से जल्द यूनिट को शुरू करने के निर्देश दिये हैं।
उप मुख्यमंत्री : 7 जिलों में खुलेंगी यूनिट
अयोध्या, हापुड़, लखनऊ के आरएसएम, बस्ती, बांदा, आजमगढ़ और बदायूं मेडिकल कॉलेज में एसएनसीयू खुलेगा। इसके लिए भवन की मरम्मत चार लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया। स्टेब्लेसमेंट के लिए एकमुश्त 12 लाख रुपये प्रदान किये गये हैं। लखनऊ और हापुड़ के लिए उपकरणों की खरीद के लिए 25 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
9 जिलों में आधुनिक उपकरण लगेंगे: उप मुख्यमंत्री
नौ जिलों में एसएनसीयू को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जायेगा। बरेली, कानपुर देहात, बुलंदशहर, जालौन, सीतापुर, कानपुर, नगर, इटावा, लखनऊ के वीरांगना अवंती बाई और केजीएमयू के क्वीन मैरी की एसएनसीयू को फोटोथेरेपी, वार्मर समेत दूसरे उपकरणों से लैस किया जायेगा। इसमें बेड भी बढ़ाये जायेंगे। 66 बेड की वृद्धि होगी। इसमें चार से लेकर 12 बेड तक की बढ़ोत्तरी की जा रही है।
ब्रजेश पाठक: टेक्निकल स्टाफ को भी प्रशिक्षित किया जायेगा
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि शिशुओं को बेहतर उपचार मुहैया कराने की दिशा में लगातार कदम उठाये जा रहे हैं। स्टाफ नर्सों को प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। टेक्निकल स्टाफ को भी प्रशिक्षित किया जायेगा। रोगियों को मुफ्त डॉक्टरों की सलाह उपलब्ध कराई जा रही है। दवा व जांच की सुविधा भी फ्री मिल रही है।
Updated on:
21 Feb 2023, 10:16 PM IST
Published on:
21 Feb 2023, 10:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.