
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में दतौली रांघड रोड के पास महिला का लाश एक बोरे से पुलिस ने बरामद किया। महिला की पहचान नीना पत्नी राजू के रूप में हुई।
सहारनपुर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा, शव देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के दतौली रांघड रोड के किनारे पास पाया गया। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ए एसपी ने बताया कि शव के गर्दन पर दबाव के निशान हैं, ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला की गर्दन दबा कर हत्या कर लाश को यहां फेंक दिया गया है।
उन्होंने कहा, कि पुलिस की फील्ड यूनिट ने काम शुरू कर दिया है और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं।अधिकारी ने कहा, जांच जारी है और मामले को सुलझाने के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है।
Updated on:
20 Feb 2023, 11:52 PM IST
Published on:
20 Feb 2023, 11:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.