भाजपा में शामिल होने के बाद लखनऊ पहुंची रीता बहुगुणा जोशी, एयरपोर्ट पर किया गया भव्य स्वागत

रीता पहली बार लखनऊ पहुंची तो उनके समर्थकों ने अमौसी एयरपोर्ट पर उनको फूलों की माला पहनकर भव्य स्वागत किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Oct 2016, 2:19 PM IST
Rita bahuguna Joshi
Rita bahuguna Joshi
लखनऊ. राजधानी के कैंट से विधायक रीता बहुगुणा जोशी पिछले दिनों कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा में शामिल होने के बाद वह बुधवार दोपहर पहली बार लखनऊ पहुंची तो उनके समर्थकों ने अमौसी एयरपोर्ट पर उनको फूलों की माला पहनकर भव्य स्वागत किया।

-बता दें रीता बहुगुणा जोशी कैंट से विधायक हैं।
-वह यूपी के सीएम रहे हेमवंती नंदन बहुगुणा की बेटी व उत्तराखंड के सीएम रहे विजय बहुगुणा की बहन हैं।
-रीता पर अक्सर यह आरोप लगते रहे है कि वह अपने क्षेत्र में नहीं आती हैं।
-रीता बहुगुणा जोशी अपने विधानसभा में नहीं दिखती हैं, उन्होंने विकास कार्य भी कोई खास नहीं कराया है
।
-उनका यहां से इस बार जीतना मुश्किल था और अपर्णा यादव के आने से उनकी हार की संभावनाएं व्यक्त की जा रही थीं, इसी डर से शायद वह बीजेपी में शामिल हो गईं।
-वहीं कांग्रेस की दशा यूपी में दिन प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है।
-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने खाट सभा तो कि लेकिन उसका कोई असर नहीं दिख रहा है।
-रीता बहुगुणा के कई दिनों से भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं उन्हें अब यह लगने लगा था कि कांग्रेस का यूपी में भविष्य नहीं दिख रहा है ऐसे में उन्होंने हाथ का साथ छोड़ना ही बेहतर समझा और भाजपा में शामिल हो गईं।
Published on: