मध्य यूपी में इस पार्टी ने की ‘तूफ़ान’ मचाने की पूरी तैयार 

बस गठबंधन का इंतजार, नहीं तो 100 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी 
2 min read
• •
Updated: 19 Dec 2016, 4:14 PM IST
rk choudhari 1
rk choudhari 1
संतोष कुमार पाण्डेय, राष्ट्रीय स्वाभिमान पार्टी का उदय सामाजिक परिवर्तन के लिए हुआ। समाज में छोटी जातियों के आर्थिक व्यवस्था को बदलना और ठीक करना इस पार्टी का उद्देश्य है। तीन बार यूपी के विधानसभा चुनाव में इस पार्टी ने अपने प्रत्याशियों को मैदान में भी उतारा। दो बार इन्हें एक-एक सीट का फायदा भी हुआ। 2012 में कोइ भी प्रत्याशी चुनाव नहीं जीता। इसके बावजूद इस पार्टी ने मध्य यूपी के लगभग 50 से अधिक सीटों पर अपना प्रभाव छोड़ा है। पार्टी के संस्थापक पासी समुदाय से आते है। राम केवल चौधरी जो आरके चौधरी के नाम से ज्यादा जाने जाते है। फैजाबाद के है लेकिन लखनऊ जिले की मोहनलाल गंज से इन्होंने तीन बार लगातार चुनाव जीता। दो बार यूपी सरकार में मंत्री भी रहे। यह पार्टी इस बार भी दो बड़ी पार्टियों के संपर्क में है। अगर गठबंधन हुआ तो 8 से 9 सीटों पर नहीं तो मध्य यूपी की 100 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।
बसपा का विकल्प है हम: आरके चैधरी
यूपी की राजनीति में जाना पहचाना नाम। लगभग 25 साल से यूपी की राजनीति में इनकी सक्रियता बनी है। चार बार विधायक ,कैबिनेट मंत्री और बसपा के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे। इनका दावा है कि अनुसूचित जातियों को मायावती का विकल्प हम दे रहे हैं। पेश है उनसे बातचीत के कुछ अंश:
इस बार यूपी चुनाव में आप की क्या तैयारी है ?
हमारी पार्टी और हम तैयार है। हमने अक्टूबर महीने में ही लगभग यूपी मध्य के 100 विधानसभा सीटों का सर्वे कर लिया है। जहां हमारी रैली भी हो चुकी है।
चुनाव में आएसपी अकेले जाएगी या गठबंधन के साथ ?
पहले तो हम दो बड़ी पार्टियों से गठबंधन को तैयार है। जो यूपी मध्य की हैं। नहीं तो हम अकेले 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगे । हमें सामाजिक परिवर्तन करना है। जिसके लिए जनता का साथ चाहिए।
आप की पार्टी सबसे ज्यादा नुकसान किसे पहुंचाएगी?
हमारी पार्टी बसपा का विकल्प है। अनुसूचित जातियों को कुछ नहीं मिला। उनका कभी भला नहीं हुआ। न उनके हित की बात की गई।

कब-कब मैदान में
2002 में चार प्रत्याशी मैदान में एक को मिली विजय।
2007 में 120 सीटों पर उतारे प्रत्याशी एक की विजय।
2012 में 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारे एक भी नहीं जीते।
2017 में 100 सीटों पर तैयारी।
एक नजर में
पार्टी
राष्ट्रीय स्वाभिमान पार्टी
स्थापना
30 अगस्त 2002
आरएसपी के संस्थापक बसपा से आये थे। राष्ट्रीय स्वाभिमान पार्टी की स्थापना राम केवल चैधरी और बीआर वर्मा ने की।
खास बातें
यूपी में कैबिनेट मंत्री।
चार बार विधायक।
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव।
राष्ट्रीय स्वाभिमान पार्टी के संस्थापक।
Published on: