लखनऊ

सहकारी बैंकों में भर्ती के बदले नियम, अब आईबीपीएस और टीसीएस से ऐसे होंगी, ये है वजह

कर्मचारियों की भर्ती के लिए मुंबई की संस्था इंडियन बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन बोर्ड (आईबीपीएस IBPS) तथा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के माध्यम से कराई जाएंगी...
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Apr 2020, 5:22 PM IST
सहकारी बैंकों में भर्ती के बदले नियम, अब आईबीपीएस और टीसीएस से ऐसे होंगी, ये है वजह
सहकारी बैंकों में भर्ती के बदले नियम, अब आईबीपीएस और टीसीएस से ऐसे होंगी, ये है वजह

लखनऊ. सहकारिता विभाग की भर्तियों (Sahkari Bank Bharti) में हाल के वर्षों में हुए घोटाले के बाद राज्य सरकार ने भर्ती संस्थान सहकारी संस्थागत सेवा मंडल के अधिकारों को सीमित कर दिया है। कर्मचारियों की भर्ती के लिए मुंबई की संस्था इंडियन बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन बोर्ड (आईबीपीएस IBPS) तथा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services TCS) के माध्यम से कराई जाएंगी।

किया गया ये बदलाव

उत्तर प्रदेश सहकारी समिति अधिनियम (Uttar Pradesh Sahkari Samiti Adhiniyam) में इसके लिए बदलाव कर दिया गया है। इस बदलाव के साथ ही प्रमुख सचिव सहकारिता एमवीएस रामीरेड्डी ने शासनादेश जारी कर दिया है। संशोधन के मुताबिक अब सहकारी संस्थागत सेवा मंडल सीधी भर्ती के तहत उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (Uttar Pradesh Rajya Sahkari Bank), जिला सहकारी बैंकों (Jila Sahkari Bank) और सहकारी ग्रामीण विकास बैंकों (Sahkari Grameen Bank) से अधियाचन लेगा। अधियाचन लेने के बाद मुंबई की संस्था इंडियन बैंकिंग सेलेक्शन बोर्ड (Indian Banking Selection Board) को भेजेगा। भर्ती की समस्त प्रक्रियाएं इसी संस्था के द्वारा पूरी की जाएंगी। सेवा मंडल की भूमिका महज मध्यस्थ की होगी।

बैंकों के लिए करता है भर्ती

आपको बता दें कि मुंबई की यह संस्था देश की अधिकांश बैंकों के लिए कर्मचारियों की भर्ती करता है। वहीं सहकारिता की संस्थाएं भंडारण निगम, पीसीएफ आदि की भर्ती के लिए भी सेवा मंडल अधियाचन प्राप्त कर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को भेजेगा। सीधी भर्ती के लिए समस्त प्रक्रियाएं टाटा कंसल्टेंसी के माध्यम से या समय-समय पर सरकार द्वारा चयनित अन्य संस्थाओं के माध्यम से ही कराई जाएंगी।

Updated on:
30 Apr 2020, 5:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप