लखनऊ

साइना के हैं लाखों फैन लेकिन वो हैं इस कलाकार की फैन, लखनऊ में हुआ खुलासा

यूं तो बैडमिंटन सुपरस्टार साइना नेहवाल के लाखों फैन हैं, लेकिन वो सलमान की फैन हैं। टाइगर जिंदा हैं देखने के लिए पहुंचीं...
2 min read
• •
Updated: 4 Jan 2018, 2:31 PM IST
saina

लखनऊ. यूं तो बैडमिंटन सुपरस्टार साइना नेहवाल के लाखों फैन हैं। देश-विदेश में उनके नाम की तूती बोलती है लेकिन खुद साइना सलमान खान की फैन हैं। यही कारण है कि वो राजधानी लखनऊ में अपने सथियों के साथ सलमान की फिल्म टाइगर जिंदा है देखने पहुंचीं। लखनऊ में चल रही प्रीमियर बैडमिंटन लीग में लगातार जीत दर्ज के बाद अवध वॉरियर्स की टीम बुधवार शाम गोमतीनगर के ईस्टएंड मॉल पहुंची। इस दौरान टीम के सदस्य साइना नेहवाल, पी कश्यप और जे श्रीकांत ने टाइगर जिंदा है फिल्म का शो देखा।

साइना नेहवाल को देखने के लिए लगी भीड़

राजधानी में भी साइना की काफी लंबी फैन फॉलोइंग है। बुधवार रात बैडमिंटन स्टार को अपने करीब देख मॉल में लोगों की भीड़ लग गई। कोई अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने लगा तो कोई आॅटोग्राफ लेने में जुट गया।इस दौरान साइना ने लोगों को प्रीमियर लीग में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर आप हमें खेलते देखना चाहते हैं तो बैडमिंटन एकेडमी पहुंचिए।

साइना हैं सलमान की बड़ी फैन

बीते दिनों साइना ने ट्वीटर पर शाहरुख के साथ फोटो शेयर की थी लेकिन वो सलमान खान की भी बहुच बड़ी फैन हैं।
जब साइना से पूछा गया कि क्या वह सलमान खान की फैन हैं तो साइना ने कहा कि हां मैं सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हूं. लेकिन ट्रेनिंग और बिजी शेड्यूल के कारण मूवी नहीं देख पाती. आज उन्हें ब्रेक मिला था इसलिए सभी ने तय किया कि मूवी देखी जाए।

लखनऊ से है खास लगाव

साइना इससे पहले भी कई बार लखनऊ आईं हैं।साइना ने कहा कि लखनऊ मेरे लिए हमेशा से लकी रहा है। मुझे जब भी यहां आने का मौका मिलता है तो मैं इसे कभी भी गंवाती नहीं हूं। यहां का फूड मुझे बेहद पसंद है।

Published on: