मंगलवार को पार्टी ने एक जिलाध्यक्ष, दो महासचिव व एक महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है।
लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव (UP vidhan sabha election) से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपने लगी है। मंगलवार को पार्टी ने एक जिलाध्यक्ष, दो महासचिव व एक महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। इनमें युवराज सिंह यादव को हाथरस का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। जैनुुद्दीन उर्फ मिन्टू को हाथरस में पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी दी है। झांसी महानगर के लिए पूर्व पार्षद तनवीर आलम खॉं को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। कृष्ण मुरारी शंखधार को सम्भल का महसचिव नियुक्त किया गया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने सोमवार को गिरीश यादव को अलीगढ़ का जिलाध्यक्ष घोषित किया है।
इससे पूर्व जून में सपा ने निम्न जिलों में पदाधिकारी घोषित किये थे-
- बहराइच जिलाध्यक्ष- राम हर्ष यादव
- फैजाबाद जिलाध्यक्ष- गंगा सिंह
- कानपुर देहात जिलाध्यक्ष- प्रमोद यादव
- रायबरेली जिलाध्यक्ष- ई. वीरेंद्र
- चित्रकूट जिलाध्यक्ष- अनुज सिंह
- मुरादाबाद जिलाध्यक्ष- जयवीर सिंह
- सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष- पृथ्वी पाल
- सुल्तानपुर महासचिव- सलाउद्दीन
- श्रावस्ती जिलाध्यक्ष- सरबजीत
- झांसी जिलाध्यक्ष- महेश कश्यप