समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को तीसरी सूची जारी कर दी है।
लखनऊ. समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में दो प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। रामजी लाल सुमन को हाथरस से लोकसभा चुनाव का टिकट दिया गया है, तो वहीं राजेंद्र एस विंद को मिर्जापुर से चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान किया गया है। समाजवादी पर्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसकी घोषणा की गई है। कुल मिलाकर सपा की ओर से 11 प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए गए हैं।
इससे पहले 9 उम्मीदवारों का हो चुका है ऐलान-
इससे पहले आठ मार्च को दो सपा की ओर से दो सूचियां जारी की गई थीं। जिसमें मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव, बदायूं से धर्मेंद्र यादव, फिरोजाबाद से मौजूदा सांसद अक्षय यादव, बहराइच से शब्बीर बाल्मीकि, रॉबर्ट्सगंज से भाईलाल कोल और इटावा से कमलेश कठेरिया को सपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया था। वहीं महिला प्रत्याशियों में डिंपल यादव को कन्नौज, हरदोई सुरक्षित सीट से उषा वर्मा व लखीमपुर से पूर्वी वर्मा के संसदीय चुनाव का टिकट दिया गया था।