लखनऊ

केशव मौर्य के निशाने पर अखिलेश, कहा- राहुल के दरबारी हैं, रेपिस्टों का वकील बन जाना चाहिए, सपा प्रमुख ने किया पलटवार…

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव को रेपिस्ट का वकील बन जाना चाहिए।

less than 1 minute read
Aug 19, 2024

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। केशव प्रसाद मौर्य और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जुबानी जंग की वजह से राज्य में सियासी पारा हाई है। उत्तर प्रदेश में डिप्टी सीएम और अखिलेश यादव के बीच सोमवार को एक बार फिर केशव ने अखिलेश पर हमला बोला। उन्होंने X पर लिखा-राहुल गांधी के दरबारी अखिलेश यादव पूरी तरह बलात्कारियों के पैरोकार हो गए हैं। उन्हें राजनीति छोड़ बलात्कारियों का वकील बन जाना चाहिए। उन्होंने लड़कों से गलती हो जाती है कि यादें ताजा कर दिया।

अखिलेश यादव ने किया पलटवार

अब केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर अखिलेश ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, ‘उपमुख्यमंत्री सही काम नहीं कर रहे अखिलेश ने X पर कहा- कोई 'उप' डबल हार के 'उपहार' के बाद भी डबल इंजन का प्रशंसा-प्रमाणपत्र बांट रहे हैं। अगर माननीय सही काम कर रहे होते तो दो 'उप मुख्यमंत्री' की क्या जरूरत पड़ती। इसका मतलब या तो वो सही काम नहीं कर रहे हैं या फिर बाकी दो बेकाम हैं, नाकाम हैं। अखिलेश ने कहा- उनका काम सिर्फ दरबारी चारण की तरह स्तुतिगान करना है। अगर 'उप' सच में उपयोगी होते हैं, तो दिल्ली के मंडल में भी होने चाहिए थे। परंतु हैं नहीं! इसका जवाब देंगे 'उप' या रहेंगे 'चुप'?’

दरअसल, केशव मौर्य ने रविवार को मिर्जापुर में सीएम योगी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी जैसा कोई मुख्यमंत्री है क्या? हमारे मुख्यमंत्री की तुलना जब देश के और मुख्यमंत्रियों से होती है, तो हमें पीछे होना चाहिए कि सबसे आगे होना चाहिए? माना जा रहा है कि अखिलेश ने इस बयान लेकर भी डिप्टी सीएम पर हमला बोला।

Updated on:
20 Aug 2024 03:08 pm
Published on:
19 Aug 2024 02:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर