लखनऊ

शिवपाल के बाद अखिलेश ने जारी की सपा प्रवक्ताओं की नई सूची, ये बड़े नाम शामिल

शिवपाल सिंह यादव ने भी बुधवार को समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के लिए भी एक सूची जारी की थी।

2 min read
Sep 13, 2018
Akhilesh
Akhilesh

लखनऊ. लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी पार्टियां जुट गई हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कमर कस ली है। वे लागातार पार्टी के पधाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए सपा में कई फेरबदल किए जा रहे हैं। प्रदेश भर में लोगों तक अपना संदेश पहुंचाने के लिए सपा ने साइकिल यात्रा भी शुरू कर दी है। वहीं पार्टी का मीडिया चैनलों में पक्ष रखने के लिए भी अखिलेश यादव ने प्रवक्ताओं की एक नई सूची जारी की है। वैसे इससे पहले भी वो दो सूची जारी कर चुके हैं। उधर शिवपाल सिंह यादव ने भी बुधवार को समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के लिए भी 9 प्रवक्ताओं की सूची जारी की थी। उसके अगले ही दिन आज मतलब गुरुवार को अखिलेश ने भी पार्टी का पक्ष रखने के लिए 6 नए लोगों की जिम्मेदारी सौंपी है। समाजवादी पार्टी ने अपने प्रवक्ताओं की लिस्ट में बदलाव करते हुए 6 नए नाम जोड़े हैं जिनकी सूची भी जारी कर दी गयी है।

ये हैं सपा के 6 नए प्रवक्ता-
सपा ने पार्टी के ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। सूची में कुछ बड़े नामों की घोषणा की गयी है। इस सूची में डा, सुधीर पंवार, बरेली के अताउर्रहमान, अलीगढ़ की मुजाहिद किदवई, गोरखपुर के कपीस श्रीवास्तव, चंदौली के मनोज सिंह काका और बलरामपुर के अजीज खान को शामिल किया गया है। इस सूची में आगे यह भी कहा गया है कि सपा प्रवक्ताओं के अलावा कोई अन्य व्यक्ति पार्टी का पक्ष रखने के लिए अधिकृत नहीं है। वैसे इससे पहले 27 अगस्त को 24 और 28 अगस्त को 4 पैनलिस्टों की सूची सपा जारी कर चुकी है।

शिवपाल ने इन्हें बनाया था सेक्युलर मोर्चे का प्रवक्ता-

बुधवार के समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के लिए जारी की गई 9 प्रवक्ताओं की सूची में शारदा प्रताप शुक्ला, सैयद शादाब फातिमा, दीपक मिश्र, नवाब अली अकबर, सुधीर सिंह, प्रो. दिलीप यादव, अभिषेक सिंह आशू, मोहम्मद फरहत रईस खान और अरविंद यादव को नाम शामिल है। मोर्चा की तरफ से इनके द्वारा ही अधिकृत पक्ष रखा जाएगा।

Published on:
13 Sept 2018 06:30 pm