लखनऊ

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा ना न्यू थीम सॉन्ग लॉन्च, ‘नई हवा है-नई सपा है’, देखें वीडियो

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अगले वर्ष होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) को लेकर चुनावी मोड में उतर आई है
less than 1 minute read
• •
Feb 20, 2021
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा ना न्यू थीम सॉन्ग लॉन्च, ‘नई हवा है-नई सपा है', देखें वीडियो
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा ना न्यू थीम सॉन्ग लॉन्च, ‘नई हवा है-नई सपा है', देखें वीडियो

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अगले वर्ष होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) को लेकर चुनावी मोड में उतर आई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से समाजवादी पार्टी का थीम सॉन्ग शेयर किया है। यह थीम सॉन्ग ‘नई हवा है-नई सपा है, बड़ों का हाथ, युवाओं का साथ’ है, जिसे सपा अध्यक्ष ने ट्वीट किया है।

कई नेता सपा में शामिल

गौरतलब है कि शुक्रवार को लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में बसपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें पूर्व मंत्री आरके चौधरी के साथ पूर्व विधायक कालीचरण राजभर और पूर्व आईपीएस अधिकारी गुरबचन लाल शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व मंत्री जय नारायण तिवारी सुल्तानपुर, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह वाराणसी, पूर्व आईपीएस हरीश कुमार, विद्या चौधरी पूर्व विधायक बसपा समेत अन्य दलों के कई नेता सपा में शामिल हुए हैं।

बाहुबली विधायक की बेटी साइकिल पर सवार

बाहुबली विधायक विजय मिश्र की बेटी सीमा मिश्र भी सपा में शामिल हो गई हैं। समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में वह राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सीमा मिश्रा 2014 लोकसभा चुनाव में सपा की तरफ से भदोही लोकसभा सीट से प्रत्याशी थीं। बता दें कि विजय मिश्र वर्तमान में संपत्ति विवाद को लेकर आगरा जेल में बंद हैं।

Published on:
20 Feb 2021 01:08 pm
Also Read
View All
UP Politics: ‘समाजवादी पार्टी के 25 MLA हमारे संपर्क में’, डिप्टी CM मौर्य बोले- राज्यसभा चुनाव में हम देंगे उन्हें सरप्राइज

‘पहले दिन से भेदभावपूर्ण रवैया’, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लगाया आरोप, बोले- यूपी में पीडीए के खिलाफ सबसे ज्यादा भेदभाव

‘उनकी पोस्ट को नहीं देते महत्व’, OP राजभर के पोस्ट पर सपा का हमला, बोले भाजपा सरकार और सूचना विभाग करते हैं ट्रोल

अखिलेश यादव ने धनराज परिमल नथवानी को दिया राज्यसभा टिकट, रामगोपाल के साथ आज करेंगे नामांकन

अखिलेश यादव के तीन राज्यसभा प्रत्याशियों पर ओपी राजभर का तंज, बोले- PDA में परिवार तो हो गया, D से दौलतमंद और A से कोई अपराधी होगा क्या?