
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता उदयवीर सिंह (फोटो सोर्स: IANS)
UP Politics: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के X हैंडल से किए गए पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उदयवीर सिंह ने आरोप लगाया कि ओम प्रकाश राजभर के X हैंडल का इस्तेमाल भाजपा सरकार और सूचना विभाग लोगों को ट्रोल करने के लिए करते हैं।
उदयवीर सिंह ने ओम प्रकाश राजभर के X हैंडल से किए गए पोस्ट को लेकर कहा कि, "यह पहला मौका नहीं है जब राजनीतिक विरोधियों की ओर से सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें कही जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि राजभर के X हैंडल का इस्तेमाल भाजपा सरकार और सूचना विभाग के लोग ट्रोलिंग के लिए करते हैं।" अगर आप इस पोस्ट को किसी मंत्री के बजाय एक आम ट्रोल का पोस्ट मानेंगे, तो आप इसे कोई महत्व नहीं देंगे, और न ही हम देते हैं। सपा इसे एक आम ट्रोल की पोस्ट की तरह देखती है।
दरअसल, ओपी राजभर ने X पर पोस्ट करते हुए कहा था कि, "सुना है अखिलेश यादव राज्यसभा के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में उतारने जा रहे हैं। राजभर ने पूछा कि क्या तीनों उनके ‘PDA’ वाले होंगे? उन्होंने कहा कि पहला तो प्रोफेसर साहब हैं। ये आपके पीडीए वाले ‘परिवार’ से हो गए। अब ‘D’ और ‘A’ से कौन होगा? D से कोई ‘दौलतमंद’ होगा क्या? A से कोई ‘अपराधी’? राजभर ने कहा कि पिछड़े वर्ग, दलित और मुसलमान जानना चाहते हैं कि PDA में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को संसद के ऊपरी सदन भेजने की जुगत कैसे हो रही है।
समाजवादी पार्टी की तरफ से घोषित किए गए दो उम्मीदवारों के बारे में बात करते हुए उदयवीर सिंह ने अपनी जीत का पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने दो मजबूत उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और पार्टी का मानना है कि उसे विधायकों का पूरा जनसमर्थन हासिल है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार विधायकों के अधिकारों का सीधा उल्लंघन कर रही है और उनके अधिकारों को छीना जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार के इस रवैये से विधायक काफी नाखुश हैं जिसका सीधा फायदा समाजवादी पार्टी को मिलेगा।
Updated on:
30 Sept 2026 02:12 pm
Published on:
30 Sept 2026 11:38 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
