लखनऊ

बंगले में तोड़-फोड़ पर सपा का भजपा पर हमला, कहा-यह अखिलेश की छवि बदनाम करने की साजिश है

भाजपा व प्रशासन के लोगों की एक घटिया चाल है।  
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2018, 12:28 PM IST
Samajwadi Party
akhilesh

लखनऊ. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा बंगला खाली करने पर उसमें तोड़-फोड़ करने के आरोप को सपा प्रवक्ता सुनिल सिंह यादव ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह अखिलेश यादव को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि राज्यसंपत्ति विभाग को आवास की चाबी सौंपने के बाद रात में तोड़-फोड़ करा के दिन में योगी के ओएसडी का मीडिया को बुलाकर ये सारा ड्रामा करना साबित करता है कि यह सब अखिलेश यादव की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से भाजपा व प्रशासन के लोगों की एक घटिया चाल है।

उप चुनाव में हार की हताशा है

सुनील सिंह साजन ने कहा कि हर मुद्दे पे घिरती और गिरती योगी सरकार अब अखिलेश यादव के पुराने बंगले की मीडिया के सामने नुमाईश प्रसिद्धि पाना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर दिखाने का इतना ही शौख है तो गड्ढामुक्त सड़कों वाली तस्वीर दिखाइए, सूखती गंगा और सड़ती हुई गोमती को दिखाइए, रोजाना मरते मरीजों का दर्द दिखाइए। उन्होंने कहा कि फूलपुर, गोरखपुर, कैराना लोकसभा उप चुनाव व नूरपुर विधानसभा उप चुनाव में हार के कारण योगी सरकार हतास है और अब वह इसीलिए पूर्व सीएम अखिलेश यादव के पुराने बंगले में खुद तोड़-फोड़ करा कर अखिलेश यादव की छवि को बदनाम करना चाहती है।

उस समय यह क्यों नहीं दिखाया गया
अखिलेश यादव के पुराने बंगले में तोडफ़ोड़ करने की खबरें मीडिया मे आने के बाद से सपाई में इसको लेकर काफी रोष है। सपा के कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह योगी सरकार की साजिश है अखिलेश यादव के छवि को धूमिल करने की, जब अखिलेश यादव ने बंगला खाली किया था उस समय यह क्यों नहीं दिखाया गया, बंगला खाली करने के कई दिन बाद बंगले में तोड्फोड़ करा कर अखिलेश यादव की धवि खराब करने की साजिश रची गई है। यह प्रशासन और सरकार की मिली भगत से किया गया है।

बदनाम करना कोई भाजपा से सीखे

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शनिवार को 4- विक्रमादित्यमार्ग स्थित सरकारी बंगले की चाबी राज्य संपत्ति विभाग को सौंप दी थी। उसके बाद राज्य संपत्ति विभाग की टीम ने मीडिया को यह बंगला दिखाया था और कहा था कि इस आलीशान बंगले में कई जगह तोडफ़ोड़ की गई है। उसके बाद भाजपा और सपा में जुबानी जंग शुरू हो गई। भाजपा ने कहा था कि बंगले में कई जगह तोडफ़ोड़ की गई है इसकी भी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए कि आखिर पूर्व सीएम के बंगले का हाल इस तरह कैसे हो गया? इस पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि बदनाम करना कोई भाजपा से सीखे। इस पर पूर्व सीएम ने कहा कि हम सरकार से जानना चाहेंगे कि कौन-कौन सा सामान टूटा है, हम उसे ठीक कराएंगे।

Published on:
Also Read
View All
यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

‘ना सरकार आने वाली, ना PDA काम करेगा, 5 साल में सिर्फ अपनी जाति को बढ़ाया आगे’, ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर पलटवार

लखनऊ के प्रभु प्लाजा की 3 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, रजाई-गद्दों के गोदाम तक पहुंची लपटें, 5 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

अखिलेश यादव SIR वापस लेने की मांग क्यों नहीं करेंगे? CM योगी बोले- यूपी में मुस्लिम वोटर 1.65 प्रतिशत बढ़े