लखनऊ

अखिलेश यादव की दरियादिली, इंडिया गठबंधन के लिए सपा ने छोड़ी ये सीट…

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार 15 मार्च को प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है।

less than 1 minute read
Mar 15, 2024
akhilesh yadav

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार 15 मार्च को प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। सपा ने इस लिस्ट में कुल 7 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। वहीं सपा के इस लिस्ट में अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन के लिए बड़ा दिल दिखाते हुए पूर्वांचल की एक सीट छोड़ दी है।

बिजनौर- यशवीर सिंह

नगीना- मनोज कुमार

मेरठ - भानु प्रताप सिंह

अलीगढ़ - बिजेंद्र सिंह

हाथरस - जसवीर बाल्मिकी

लालगंज - दरोगा सरोज

समाजवादी पार्टी ने पूर्वांचल की भदोही लोकसभा सीट इंडिया गठबंधन के लिए छोड़ दी है। यह सीट मामता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के खाते में गई है। टीएमसी इस सीट से यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के पोते ललितेश त्रिपाठी को कैंडिडेट बना सकती है।

सपा ने इस लिस्ट में संभल लोकसभा सीट से प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ही संभल के सांसद के शफीकुर्रहमान बर्क की लंबी बिमारी के बाद निधन हो गया था। सपा ने उन्हें एक बार फिर से 2024 चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया था।

Also Read
View All