लखनऊ

इस शख्स ने कराई अखिलेश और मायावती की मुलाकात, असंभव को ऐसे कर दिखाया संभव

मायावती और अखिलेश की मुलाकात कराने में इस शख्स की बहुत बड़ी भूमिका है...
2 min read
• •
Updated: 16 Mar 2018, 12:31 PM IST
Sanjay Seth behind Mayawati and Akhilesh Yadav meeting UP news
इस शख्स ने कराई अखिलेश और मायावती की मुलाकात, असंभव को ऐसे कर दिखाया संभव

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी शिकस्त देने के बाद सपा-बसपा के नेता बेहद खुश नजर आ रहे हैं। हों भी क्यों न आखिर 23 साल बाद दोनों पार्टियों ने पुराने गिले शिकवे भुलाकर हाथ मिलाया और इस जोड़ी ने इतिहास रच दिया। जीत के बाद मायावती से मिलने खुद अखिलेश यादव पहुंचे। जिसके बाद राजनीति के जानकार लोगों ने यूपी की राजनीति के भविष्य को लेकर तमाम कयास लगाने शुरू कर दिए। जानकारी के मुताबिक इन दोनों नेताओं की मुलाकात कराने में एक शख्स की बहुत बड़ी भूमिका है। जिसको लेकर अब चर्चाओं का नया दौर शुरू हो गया है।

इस सख्स ने कराई मायावती और अखिलेश की मुलाकात

बीजेपी को हराने के लिए मायावती और अखिलेश यादव ने हाथ मिलाया। दोनों की जोड़ी ने एक तरफ तो सीएम योगी आदित्यनाथ का गढ़ माने जाने वाले गोरखपुर को जीता तो दूसरी तरफ फूलपुर में बीजेपी को पटखनी दे दी। आपको बता दें इस जीत के बाद जिस शख्स ने मायावती और अखिलेश यादव की मुलाकात कराई उसका नाम संजय सेठ है। 14 मार्च को जैसे ही गोरखपुर और फूलपुर सीट पर हुए उपचुनाव के परिणामों का ऐलान हुआ उसके ठीक बाद बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश यादव को लेने के लिए चमचमाती मर्सडीज गाड़ी भेजी। मर्सडीज गाड़ी पर बैठकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद मायावती से मिलने उनके घर पहुंचे। अखिलेश और मायावती के बीच तकरीबन पौन घंटे तक मुलाकात और बातचीत का दौर चला। आपको बता दें कि मायावती और अखिलेश के बीच हुई इस मुलाकात के दौरान संजय सेठ भी वहां साथ थे।

संजय सेठ ने किया कमाल

दरअसल संजय सेठ सपा से राज्यसभी सासंद हैं और ये सपा में कोषाध्यक्ष पद की भी बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। संजय सेठ को मुलायम सिंह यादव का भी बेहद करीबी माना जाता है। 55 साल की उम्र के संजय सेठ उन्नाव के रहने वाले हैं। बिल्डर से नेता बने संजय सेठ का अगर सपा के करीबी हैं, तो ये बीएसपी सुप्रीमो मायावती के भी खास हैं। इसके साथ ही संजय सेठ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन परिसंघ (क्रेडार्इ) की लखनऊ इकाई के अध्यक्ष भी हैं। जानकारी के मुताबिक संजय सेठ मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव के साथ वो शालीमार कॉर्प नाम की रियल स्टेट कंपनी में पार्टनर भी हैं। यहां आपको एक जरूरी बात औऱ बता दें। वह ये कि इटावा में मुलायम सिंह, अखिलेश यादव और लखनऊ में मायावती का आलीशान बंगला संजय सेठ ने ही बनवाया है।

अखिलेश के साथ पहुंचे थे संजय सेठ

सूत्र बता रहे हैं कि जब सपा-बसपा की जोड़ी ने गोरखपुर और फूलपुर की सीट पर जीत का परचम लहराया तो उसके ठीक बाद संजय सेठ ने ही अखिलेश और मायावती की मुलाकात कराई। अखिलेश यादव को संजय सेठ ही मायावती के सरकारी बंगले 13 A माल एवेन्यू लेकर पहुंचे। जहां बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने फूलों का गुलदस्ता देकर अखिलेश यादव का स्वागत किया। जब अखिलेश यादव और मायावती की ये मुलाकात हो रही थी। उसी दौरान राजनीतिक पंडित उत्तर प्रदेश में रातनीति की में पटकथा लिखने में मशगूल थे। इस जीत से गदगद दोनों पार्टियों के नेता अब 2019 में भी एकसाथ मिलकर लड़ने के दावे कर रहे हैं। हालांकि दोनों पार्टी के नेता ये जरूर कह रहे हैं कि गठबंधन पर आगे का फैसला हमारे अध्यक्ष करेंगे। वहीं जानकारों की मानें तो अगर अखिलेश-मायावती का यह गठबंधन 2019 के लोकसभा चुनाव में भी चला तो सपा-बसपा की जोड़ी को यूपी में नया इतिहास रचने से कोई रोक नहीं सकता।

Published on:
Also Read
View All
‘पूर्वांचल में सपा के खिलाफ बगावत शुरू’, ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दी चेतावनी, बोले- हर सीट पर होंगे बागी उम्मीदवार

‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित