लखनऊ

School Holidays in March 2022: मार्च में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखिए इस महीने छुट्टियों की पूरी लिस्ट

फरवरी महीने में स्कूलों में सिर्फ 15 दिन ही खुल सके। वहीं इसके पहले जनवरी के महीने में तो पूरे महीने ही स्कूल बंद रहे। अब मार्च महीने के शुरू होने में मात्र 10 दिन और बचे हैं। इस महीने महाशिवरात्रि और होली जैसे प्रमुख त्यौहार पड़ रहे हैं। जिसके चलते इस महीने भी स्कूलों में खूब छुट्टियाँ होंगी। आइये एक नज़र डालते हैं इस महीने कितनी और कौन सी छुट्टियाँ पड़ रही हैं।

less than 1 minute read
Feb 17, 2022
School Holidays in March 2022

Holidays in March 2022: मार्च का महीना शुरू होने में मात्र कुछ ही दिन बचे हैं। इस महीने महाशिवरात्रि और होली जैसे प्रमुख त्यौहार पड़ रहे हैं। जिसके चलते इस महीने भी स्कूलों में खूब छुट्टियाँ होंगी। 31 दिन के इस महीने में 10 दिन स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 21 दिन ही पढ़ाई होगी बाकी 10 दिन बंद रहेंगे। आपको बता दें कि होली के मौके पर स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में चार दिन की छुट्टी रहेगी। यूपी सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से वर्ष 2022 के लिए कैलेंडर में होली के दौरान अवकाश का जिक्र है। आपको बता दें कि इसके पहले फरवरी में स्कूलों में मात्र 15 दिन ही पढ़ाई हुई, बाकी दिन छुट्टी रही।

सरकार के राज्य कर्मचारियों को होली के दौरान लगातार चार दिनों की छुट्टियां मिलेंगी। 17 मार्च को होलिका दहन, 18 मार्च को होली पड़ेगी। इसके बाद 19 मार्च शनिवार और 20 मार्च को रविवार का अवकाश मिलेगा। वहीं इस दौरान स्कूल भी बंद रहेंगे। आइये एक नज़र डालते हैं इस महीने कितनी और कौन सी छुट्टियाँ पड़ रही हैं।

मार्च में पड़ने वाली छुट्टियाँ

चार रविवार भी

इसके अलावा 6 मार्च, 13 मार्च, 20 मार्च और 27 मार्च को रविवार पड़ रहा है। इस दिन तो वैसे भी स्कूल बंद ही रहेंगे।

शनिवार की भी दो छुट्टियाँ

Updated on:
20 Feb 2022 01:04 pm
Published on:
17 Feb 2022 08:13 pm
Also Read
View All