लखनऊ

यूपी में 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद: PET परीक्षा के चलते UPSSSC ने जारी किया आदेश

School Holiday: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के 60 जिलों में शुक्रवार 30 अक्टूबर को पहली कक्षा से लेकर 12 तक के सभी बोर्ड के सरकारी और निजी सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त स्कूलों छुट्टी रहेगी।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2026, 5:06 PM IST
School Holiday
स्कूल बंद (फाइल फोटो)

UP Schools Closed UP PET Exam: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के 60 जिलों में शुक्रवार 30 अक्टूबर को पहली कक्षा से लेकर 12 तक के सभी बोर्ड के सरकारी और निजी सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त स्कूलों छुट्टी रहेगी। यह फैसला उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की PET-2026 परीक्षा के कारण लिया गया है। आयोग अध्यक्ष डॉ. एसएन साबत ने इसकी पुष्टि की है। PET प्रारंभिक पात्रता परीक्षा है, जो विभिन्न सरकारी भर्तियों के लिए जरूरी योग्यता मानी जाती है। इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आने से यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

भीड़ नियंत्रण के लिए स्कूलों में छुट्टी

PET-2026 परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को तीन दिनों में हो रही है। 30 अक्टूबर को 60 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। करीब 35 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। प्रत्येक पाली में 20 से 25 हजार अभ्यर्थी और उनके अभिभावक पहुंच सकते हैं। इससे शहरों में भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए शासन ने संबंधित जिलों के DIOS और BSA को स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षक और कर्मचारी आएंगे

लखनऊ, प्रयागराज, अलीगढ़, गोरखपुर समेत कई जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों ने आदेश जारी कर दिए हैं। गोरखपुर में DIOS ने साफ कहा है कि राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को कक्षाएं नहीं चलेंगी। स्कूल बंद रहने के बावजूद शिक्षकों और कर्मचारियों को ड्यूटी पर आना होगा। परीक्षा सुचारू रूप से कराने में उनकी मदद ली जा सकती है।

पहले दिन का अनुभव

25 अक्टूबर को पहले दिन 60 जिलों के 1,372 केंद्रों पर परीक्षा हुई। 11.80 लाख अभ्यर्थियों में से 8.21 लाख (69.63 प्रतिशत) शामिल हुए। केंद्रों पर सख्ती देखने को मिली। एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, बायोमेट्रिक और फेस स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। कई जगह लड़कियों के कलावे, बालियां, हेयरपिन और लड़कों के जूते-मोजे उतरवाए गए।

DIOS ने जारी किया आदेश

उत्तर प्रदेश प्रारम्भिक पात्रता परीक्षा (PET)-2026 की लिखित परीक्षा के चलते जनपद गोरखपुर में 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को एक दिन का शैक्षणिक अवकाश रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक, गोरखपुर कार्यालय के पत्रांक मा0-3/12874-81/2026-27 दिनांक 27/10/2026 के अनुसार, शिक्षा निदेशक (मा0), उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र शिविर/29913-30025/2026-27 दिनांक 16 अक्टूबर 2026 और उत्तर प्रदेश शासन, माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-7 के पत्र दिनांक 13 अक्टूबर 2026 एवं कार्मिक अनुभाग के पत्र दिनांक 01 अक्टूबर 2026 में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है।

30 अक्टूबर को सभी स्कूलों में रहेगी छुट्टी

आदेश के अनुसार, जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, अशासकीय मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई विद्यालयों में 30 अक्टूबर को कक्षाएं नहीं चलेंगी। DIOS ने सभी प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि उक्त सूचना से अवगत होकर अनुपालन सुनिश्चित करें। इसकी प्रति शिक्षा निदेशक लखनऊ, अपर शिक्षा निदेशक प्रयागराज, जिलाधिकारी गोरखपुर, संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी भेजी गई है।

Updated on:
29 Oct 2026, 5:06 PM IST
Published on: