लखनऊ

अगर आप है FB यूजर्स, तो तुरंत डिलीट कर दें अपने अाकउंट से ये चीजे

अगर आपने अपना अकाउंट फेसबुक में बनया है तो थोड़ा सावधान हो जाइए    
2 min read
• •
Updated: 22 Mar 2018, 1:42 PM IST
facebook
FACEbook

लखनऊ. अगर आपने अपना अकाउंट फेसबुक में बनया है तो थोड़ा सावधान हो जाइए। जी हां डोनाल्ड ट्रंप की सहयोग कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका द्वारा पांच करोड़ यूजर्स की जानकारी चुराने के बाद फेसबुक की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। डाटा चुराने के मामले में जांच शुरू हो गई है। लखनऊ के गोमती नगर में रहने वाले सोशल एक्सर्पट राकेश यादव बताते हैं कि फेसबुक पर आप सेटिंग्स को बदलकर ही कुछ हद तक अपने डेटा को किस प्रकार सुरक्षित कर सकते हैं। इसके लिए फेसबुक की ‘सेंटिग्स’ में आपको यह विकल्प मिल जाएगें। आईए जानते से फेसबुक यूजर्स को किन बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए..

कभी न करें FB पर अपने नं, शेयर

फेसबुर यूजर्स को इस बात का विशेष ध्यान देना चाहिएक कि कभी भी अपना फोन नंबर शेयर न करें। इसकी वजह है कोई इसे मिसयूज़ कर सकता है।

डेट अॉफ बर्थ की नहीं है कोई जरूरत

डेट ऑफ बर्थ की भी फेसबुक पर जरूरत नहीं है। डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल हैकर्स कई तरह की जानकारियों को एक्सेस करने के लिए कर सकते हैं, इसलिए आपको इससे सावधान रहना है।

न डालें पर्सनल फोटोग्रॉफ

हर तरह कि फोटोग्रॉफ की नहीं जरूरत नहीं है। अपनी पर्सनल लाइव से रिलेटि़ड किसी भी तरह की फोटो लगाने से बचें।

लोकेशन करने से बचें

कई बार हम बाहर जाते हैं, तो अपनी लोकेशन शेयर कर देते हैं। ऐसा करने से बचें, क्योंकि किसी को भी पता चल सकता है कि आप कहां हैं और इसका गलत फायदा उठाया जा सकता है।

इस तरह आप कर सकते है आकउंट सिक्योर

सबसे पहले आप अपने प्रोफाइल में ‘टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन’ को इनेबल कर दे। इस सेटिंग को इनेबल करने पर यदि आपका पासवर्ड कोई पता भी कर ले, तो भी वह आपकी प्रोफाइल को एक्सेस नहीं कर पाएगा। आपके रेगूलर डिवाइसेस के अलावा अन्य किसी डिवाइस से लॉग इन की कोशिश होने पर, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर नोटिफिकेशन आ जाएगा। ऐसे में यदि किसी अन्य डिवाइस पर आपका प्रोफाइल लॉग इन भी होगा, तो एक कोड की आवश्यकता होगी जो सिर्फ आपको पता होगा अन्य कोई व्यक्ति या अन्य किसी डिवाइस में आपका अकाउंट लोग इन नहीं हो सकेगा। इसके लिए आपको अपने प्रोफइल की ‘अकाउंट सेटिंग्स’ में जाना होगा। इसके बाद आप ‘सिक्योरिटी एंड लॉगइन’ विकल्प पर जाएं यहां खुलने वाली विंडों में ‘सेटिंग अप एक्स्ट्रा सिक्योरिटी’ के सेक्शन में आपको ‘टू फैक्टर ऑथेंटिफिकेशन’ का विकल्प मिल जाएगा। इसके अलावा सुरक्षा से जुड़े अन्य विक्लप भी आपको यहां मिलेंगे, इन्हें भी आप इनेबल कर सकते हैं। जिससे आपका डाटा कुछ हद तक सुरक्षित हो सकेगा।

जानिए क्या है कैम्ब्रिज एनालिटिका

कैम्ब्रिज एनालिटिका एक बड़ी डाटा विश्लेषण कंपनी है। इसकी शुरूआत रिपब्लिकन रॉबर्ट मर्सर ने फंडिंग करके की थी। ये कंपनी खाद्य सुरक्षा अनुसंधान से लेकर राजनीतिक मसलों पर काम करती है। इस कंपनी की स्थापना अमेरिका में होने वाले चुनावों को ध्यान में रखकर की गयी थी।

Published on: