लखनऊ

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार ने यह भत्ता किया दोगुना

केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही इसका फायदा मिलेगा...
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2017, 12:19 PM IST
Seventh pay commission central employee deputation allowance UP India
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार ने यह भत्ता किया दोगुना

लखनऊ. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कर्मचारियों का प्रतिनियुक्ति भत्ता (Deputation Allowance) दो- गुना कर दिया गया है। केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय का जो आदेश आया है उसके मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही इसका फायदा मिलेगा। केंद्र सरकार के इस आदेश का फायदा उत्तर प्रदेश के उन केंद्रीय कर्मचारियों को भी मिलेगा जो डेपुटेशन पर तैनात हैं। आपको बता दें कि अभी तक इन कर्मचारियों को यह अलाउंस पुराने नियम से मिल रहा था।

सातवें वेतन आयोग की सिफारिश

पहले केंद्रीय कर्मचारियों को हर महीने प्रतिनियुक्ति भत्ता 2000 और 4000 रुपये मिलता था। जिसे बढ़ाकर अब 4500 और 9000 रुपए कर दिया गया है। आपको बता दें कि कार्मिक मंत्रालय ने सातवें वेतन आयोग (Seventh Pay Commission) की सिफारिश के आधार पर यह फैसला लिया है। मोदी सरकार के इस फैसले से उत्तर प्रदेश के तमाम केंद्रीय कर्मचारियों खुश हैं।

मोदी सरकार ने यह भत्ता किया दोगुना

आदेश के मुताबिक एक ही जगह पर प्रतिनियुक्त होने पर यह भत्ता मूल वेतन का पांच फीसदी होगा, जो कि अधिकतम 4500 रुपये तक हो सकता है। वहीं अगर कर्मचारी की प्रतिनियुक्ति दूसरे शहर में होती है तो उसे इसका भत्ता मूल वेतन का 10 फीसदी दिया जाएगा जो अधिकतन 9000 रुपये तक हो सकता है। सरकारी आदेश के मुताबिक महंगाई भत्ता 50 फीसदी बढ़ने पर इसे अधिकतम 25 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है।

पुराने नियम से मिल रहा था प्रतिनियुक्ति भत्ता

अभी तक प्रतिनियुक्ति भत्ता (डीए) पुराने नियम से मिल रहा था। जिसमें अपने ही राज्‍य में डेपुटेशन पर बेसिक पे का 5 फीसदी प्रतिनियुक्ति भत्ता (DA) मिल रहा था, लेकिन इसकी अधिकतम लिमिट 2000 रुपए तक थी। वहीं राज्‍य के बाहर प्रतिनियुक्ति पर बेसिक पे का 10 फीसदी भत्ता मिल रहा था, लेकिन यह अधिकतम 4000 रुपए ही दिया जा रहा था।

Published on:
Also Read
View All