लखनऊ

लखनऊ में सीवर सफाई के दौरान हादसा, दो कर्मचारी टैंकर में गिरे, डेढ़ घंटे के बाद किया गया रेस्क्यू, हालत गंभीर

लखनऊ में सीवर सफाई के दौरान दो कर्मचारी टैंकर में गिर गए। दोनों करीब डेढ़ घंटे तक सीवर में फंसे रहे। इसके बाद उन दोनों को बाहर निकाला गया। दोनों की हालत गंभीर है।

less than 1 minute read
May 01, 2024

लखनऊ के वजीरगंज इलाके में सीवर सफाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। दो कर्मचारी बेहोश होकर टैंकर में गिर गए। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। करीब डेढ़ घंटे के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। दोनों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। ये हादसा शहीद स्मारक के सामने हुआ।

Updated on:
01 May 2024 06:00 pm
Published on:
01 May 2024 05:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर