पकिस्तान को शिकस्त देने के लिए दुर्गा पूजा पंडाल में विशेष प्रार्थना, चढ़ेगी बलि

इस नवरात्र शहर के दुर्गा पूजा पंडाल के देश की घटिया राजनीति से उबरने के लिए विशेष पूजा-अर्चना करने वाले हैं
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2016, 3:07 PM IST
Navratri Puja
Navratri Puja
लखनऊ.
इस नवरात्र शहर के दुर्गा पूजा पंडाल के आयोजकों मां दुर्गा के सामने बीमारी और देश की घटिया राजनीति से उबरने के लिए विशेष पूजा-अर्चना करने वाले हैं। इस बार पूजा में पहली बलि भी दी जाएगी। कश्मीर की शांति और आतंकवाद के लिए दुर्गा पंडालों में हवन भी होंगे।



नवरात्र पर मां दुर्गा अपने भक्तों की मुराद पूरी करती हैं। इस बार भक्त अपनी मुराद पूरी करवाने के लिए बलि भी चढ़ाएंगे। पहली बार बलि चढ़ाकर मां को प्रसन्न करने की कोशिश की जाएगी। हम बता दें आपको की यह बलि किसी इंसान या फिर जानवर की नहीं होगी। बलि माता को पसंद फलों और सब्जियों की होगी।



दुर्गापूजा पंडाल में इंडिया-पाक की अमन शांति के लिए मां दुर्गा की उपसाना होगी। कश्मीर में शहीद हो रहे देश का जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और यूपी में चल रहे पॉलिटिकल ड्रामे से जनता को मुक्ति दिलाने के लिए अराधना की जाएगी।



बंगाली क्लब में चढ़ेगी बलि

बंगाली क्लब में इस बार फलों की बलि चढ़ाई जाएगी। आयोजकों ने बताया की बलि चढाने से माँ काली प्रसन्न होती हैं। बलि चढाकर काली माता से देश में फैली अशांति और बाहरी देशों के आक्रमण से देश को बचाने की प्रार्थना की जाएगी। कश्मीर के हालात सुधर जाएं इसके लिए ख़ास हवन भी होंगे।




यूपी की पॉलिटिक्स के लिए हवन

शहर के राजाजीपुरम स्थित ई ब्लॉक के विक्रमादित्य पार्क में 27वां पंडाल का आयोजन किया जा रहा है। यहां यूपी के बिगड़ते हालात को सही करने के लिए पूजा-पाठ होंगे। यहां कोलकाता से आए कलाकार पंडाल को एलईडी लाइट से सजायेंगे।



नदियों को निर्मल रहने दो का देंगी माँ सन्देश


इंदिरानगर सेक्टर 13 में श्री सांई सेवाश्रम दुर्गा पूजा समिति के पूजा पण्डाल की थीम नदियों को निर्मल रहने दो पर होगी। यहां पोस्टर और प्रदर्शनी द्वारा नदियों को निर्मल बनाने पर जोर दिया जायेगा।


इन पण्डालों की यह है थीम


लाटूश रोड -.दक्षिण भारतीय मंदिर


सहारा एस्टेट पण्डाल-कोलकाता की लाइफ स्टाइल


इंदिरानगर भूतनाथ बंग भारती समिति- कोलकाता के मंदिरों का दृश्यए यहां 36वां पूजा पण्डाल सजाया जा रहा है


रविंद्रपल्ली- इकोफ्रेंडली होने का मैसेजए यहां मां दुर्गा को मेटल की ज्वैलरी नहीं पहनाई जा रही है। यहां कोलकाता में पाए जाने वाले डाक पौधे से निकले थर्माकोल से ज्वैलरी बनाकर देवी देवताओं को पहनाया गया है।


महाराजा अग्रसेन विद्यालय मोती नगर-कलकतिया गेट आकर्षण का केंद्र


अलीगंज हनुमान मंदिर पण्डाल-खजुराहो मंदिर का दृश्य


गोमती नगर टैंक पार्क विवेक खण्ड दो-कोलकाता के सभी मंदिरों की झलक एक पण्डाल में


विद्यांत कालेज-महिला सशक्तिकरण


मॉडल हाउस-सर्व धर्म संभाव


Published on: