सुनील जाखड़ ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है, वही खुद सुरक्षित नहीं है। ऐसे में सरकार की उपयोगिता पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के व्यापारी, किसान और युवा सभी शांति और सुरक्षित माहौल चाहते हैं, लेकिन मौजूदा हालात में आम नागरिकों के बजाय अपराधी और असामाजिक तत्व सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जाखड़ ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी सरकार कुछ ऐसे तत्वों को संरक्षण दे रही है। इनमें से कुछ को चुनाव के टिकट दिए गए हैं, जबकि कुछ को सीधे तौर पर सुरक्षा और संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जेलों में बंद गैंगस्टर और अपराधी भी सुरक्षित हैं, जबकि आम जनता सुरक्षा के लिए परेशान है।