सरकारी व निजी स्वास्थ्य बीमा का दायरा बढ़ने के बावजूद मरीजों पर बोझ में कमी लाना बड़ी चुनौती है। निजी स्वास्थ्य बीमा पर 97,167 करोड़ रुपए खर्च किए गए वहीं सरकार की ओर से वित्तपोषित स्वास्थ्य बीमा योजनाओं पर 33,385 करोड़ रुपए खर्च हुए। केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ आदि अनेक राज्यों में सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजनाएं व मुफ्त इलाज की सुविधा है लेकिन लोगों की जेब पर अब भी बोझ है।