
मायावती के भतीजे आकाश आनंद की शादी साल 2023 में होनी है। मायावती के भतीजे की शादी पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ की बेटी से तय हुई है। आकाश आनंद की होने वाली पत्नी डॉक्टर हैं। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। भतीजे आकाश आनंद पार्टी के को-ऑर्डिनेटर हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आकाश की दुल्हनिया एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं।
आनंद कुमार के बेटे हैं आकाश आनंद
आकाश आनंद आनंद कुमार के बेटे हैं। आनंद कुमार मायावती के छोटे भाई हैं। वे बसपा में उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। आकाश आनंद लंदन से MBA कर चुके हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में उनकी राजनीति में एंट्री हो चुकी है। उस दौरान वे सहारनपुर की चुनावी रैली में पहली बार मायावती के साथ मंच पर दिखे थे। तब से राजनीतिक अटकलें लगना शुरू हो गई थी।
मायावती के कहने पर अशोक सिद्धार्थ सरकारी नौकरी छोड़ दी थी
बीएसपी नेता अशोक सिद्धार्थ पहले सरकारी डॉक्टर थे। मायावती के कहने पर उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद राजनीति में एंट्री हुई। कांशीराम के समय से ही बामसेफ से जुड़े। 2008 में मायावती ने एमएलसी बनाया। पार्टी ने साल 2016 में उन्हें राज्यसभा भेजा।
अशोक सिद्धार्थ की पत्नी सुनीता भी साल 2007 से 2012 तक राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष रहीं। पार्टी ने उन्हें आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया। अशोक सिद्धार्थ यूपी के फर्रुखाबाद जिले के रहने वाले हैं। पिछले कुछ समय से अशोक सिद्धार्थ बीएसपी के लिए काफी सक्रिय रहे।