लखनऊ

शिवपाल सिंह ने अपने सबसे बड़े प्लान का कर दिया ऐलान, मुलायम को साथ लेकर करने जा रहे यह काम

शिवपाल सिंह ने अपने सबसे बड़े प्लान का कर दिया ऐलान, मुलायम को साथ लेकर करने जा रहे यह काम

less than 1 minute read
Nov 20, 2018
shivpal singh yadav
शिवपाल सिंह ने अपने सबसे बड़े प्लान का कर दिया ऐलान, मुलायम को साथ लेकर करने जा रहे यह काम

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और नवगठित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आगामी 9 दिसंबर में महारैली कर शक्ति प्रदर्शन करने का भी वादा किया। शिवपाल ने कहा कि 9 दिसम्बर को हम रमाबाई मैदान में रैली करेंगे। वहीं मुलायाम सिंह यादव के रैली में शामिल होने की बात में कहा कि नेता जी से रैली में आने के लिए बात की जाएगी। नेताजी को रैली में बुलाने के लिए पहले हम लोग आपस में बात करेंगे। शिवपाल ने कहा कि बीजेपी और सभी पार्टियों को जनता ने आज़मा लिया है। 9 तारीख को रैली के माध्यम से एक नया विकल्प जनता के सामने होगा। लाखों की संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। रमाबाई अंबेडकर मैदान छोटा पड़ जाएगा।


महागठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान..

वहीं 2019 के चुनाव में यूपी में संभावित गठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई लेकिन इसके लिए उन्होंने बेहद कड़ी शर्त रख दी। शिवपाल ने कहा कि अगर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को चुनाव में 50 फीसदी सीटें मिलें तो वह महागठबंधन में शामिल होने के लिए तैयार हैं। शिवपाल ने कहा कि नहीं तो वह प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे और मजबूती से लड़ेंगे।

पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा नेता जी का जन्मदिन : शिवपाल

शिवपाल सिंह यादव ने मुलायम सिंह के जन्मदिन की तैयारियों को लेकर कहा कि नेता जी के जन्मदिन पर सफाई में दंगल का आयोजन किया जाएगा। नेता जी का जन्मदिन पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा । इस दौरान पूर्व मंत्री शादाब फातिमा सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।

Published on:
20 Nov 2018 01:58 pm