लखनऊ

शिवपाल यादव का सीएम योगी पर हमला, कहा- अफसर शाही पर लगाम ना होने से यूपी में जंगलराज

शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने उत्तर प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर योगी सरकार (CM yogi) को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि अफसरशाही पर मुख्यमंत्री की लगाम न होने से प्रदेश में जंगल राज स्थापित हो गया।
2 min read
Oct 16, 2020
Shivpal Yogi
Shivpal Yogi

इटावा. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (Pragatisheel Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने उत्तर प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर योगी सरकार (CM yogi) को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि अफसरशाही पर मुख्यमंत्री की लगाम न होने से प्रदेश में जंगल राज स्थापित हो गया। शिवपाल सिंह शुक्रवार को अपने निर्वाचन गृह क्षेत्र में कचौरा रॉड स्थित लखेरे कुंआ के पास राजपूत होटल के शुभारंभ पर जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज हालात ये हैं कि रोज हत्याएं डकैती, बलात्कार हो रहे हैं। भाजपा नेता एसडीएम और सीओ के सामने गोलियां दागकर हत्याएं कर रहे हैं। भाजपा नेता और मंत्री कानून व्यवस्था के लिए यदि चुनौती बन जाएंगे तो अफसर क्या कर सकेंगे। देखादेखी अफसर भी बेलगाम हो जमकर लूट मचाएंगे। पूरे प्रदेश में सरकारी मशीनरी भ्रष्टाचार में आकंठ डूबकर जनता के शोषण में जुटी हुई है। आम आदमी भयभीत है। उसकी सुनवाई कहीं नही हो रही।

उन्होंने कहा कि अब जनता को सड़कों पर उतर नाकारा योगी सरकार को उखाड़ने में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि इस सरकार की कार्यशैली पर जब न्यायपालिका भी टिप्पणी करने लगे तो ऐसी सरकार कभी लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलने वाली साबित नहीं हो सकती।

यह लोग रहे मौजद-

होटल मालिक अरविंदर राजपूत ने शिवपाल सिंह की आगवानी कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर संत मोहन गिरी महाराज माराज भी मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी ने शिवपाल सिंह का स्वागत करते अपने उद्बोधन में जनता से प्रसपा को सत्ता में लाने की अपील की। इस मौके पर नगर प्रसपा अध्यक्ष राहुल गुप्ता, ,प्रधानाचार्य राजपाल सिंह यादव, प्रदेश महासचिव छात्र सभा खन्ना यादव, इंद्रजीत यादव, कोमल सिंह यादव , इरसाद यादव, गोपाल गुप्ता, सहजाद यादव, मंजिल यादव, रोहित दिवाकर, सोनवीर आदि भी मौजूद रहे।

Published on:
16 Oct 2020 09:14 pm