लखनऊ

UP Politics: अखिलेश के गढ़ मैनपुरी में सपा की हार पर शिवपाल यादव की आई पहली प्रतिक्रया, जानें क्या कहा?

UP Politics: निकाय चुनाव में सपा के मैनपुरी में ही पार्टी को केवल दो सीटों पर जीत मिली है। इसके बाद बीजेपी लगातार अखिलेश यादव पर हमलावर है। वहीं अब पहली बार इस मसले पर शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया आई है।
less than 1 minute read
May 18, 2023
shivapal.jpg
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव

UP Politics: निकाय चुनाव में सपा को करारी हार मिली है। सपा एक भी नगर निगम पर अपना मेयर नहीं बैठा पाई है। इतना ही नहीं सपा को अपने ही गढ़ मैनपुरी में महज दो ही सीटों पर जीत मिली है। इसके बाद से सपा पर बीजेपी हमलावर है। इस पर अब सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई हैं।

शिवपाल यादव ने कहा कि ये छोटे- छोटे चुनाव थे। इन चुनावों में सरकार ने पुलिस और प्रशासन के बल पर धांधलियां की गई। इसके बावजूद सपा ने चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ा। सपा ने कई सीटों पर चुनाव जीता है। अगर यह गड़बड़ियां नहीं होती तो सपा पहले स्थान पर होती।

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav: केशव मौर्य ने सपा नेता रईस चंद्र को ज्वाइन कराई BJP, भड़क गए नंदी, जानें पीछे की वजह
चुनाव मे मिली हार की समीझा करेंगे: शिवपाल
2024 लोकसभा चुनाव पर बात करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही बीजेपी के लिए चुनौती बनेगी। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने का काम सपा करेगी। हम संगठन को तैयार करेंगे। इसके साथ ही निकाय चुनाव में मिली हार की समीक्षा भी करेंगे। हमारी समीक्षा में इसकी वजह सामने आएगी।

उन्होंने कहा कि 2024 के लिए संगठन तैयार करेंगे। संगठन को तैयार करके हमारे जितने भी कार्यकर्ता और नेता हैं, उसे ये भी कहेंगे कि पार्टी सर्वोच्च होती है। टिकट मांगने का तो सबको अधिकार है, जो कार्यकर्ता काम करता है उसका हक भी होता है। टिकट मिलने के बाद सभी को एक होना होना चाहिए और जितनी भी गुटबंदी है उसको खत्म किया जाए।

Updated on:
18 May 2023 11:40 am
Published on:
18 May 2023 11:40 am