लखनऊ

मुलायम सिंह के जन्मदिन पर होगा भव्य दंगल : शिवपाल

प्रदेश की कानून व्यवस्था है ध्वस्त

2 min read
Nov 20, 2018
 shivpal yadav
मुलायम सिंह के जन्मदिन पर होगा भव्य दंगल : शिवपाल

ritesh singh
लखनऊ , 2019 के लोकसभा चुनाव की नजदीकियों ने राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। एक तरफ भाजपा बाइक रैली निकाली और अब पदयात्रा निकालने की तैयारी कर रही है, तो दूसरे दल पीछे क्यों रहे। अब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव राजधानी लखनऊ में रैली निकालने की तैयारी में हैं।

शिवपाल यादव ने आज मंगलवार को लखनऊ में पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। शिवपाल यादव ने कहा कि 9 दिसंबर को वो राजधानी लखनऊ में संविधान बचाओ देश बचाओ नारा देते हुए रैली निकालेंगे। इस रैली से लोगों में अच्छा संदेश जाएगा। ये रैली लखनऊ के रमाबाई मैदान में आयोजित की जाएगी। इस रैली को बहुजन मुक्ति पार्टी सहयोग करेगी।


नया विकल्प जनता के सामने होगा। शिवपाल ने रैली में लाखों लोगों के जुटने की बात कही। रमाबाई अंबेडकर मैदान छोटा पड़ जाएगा। अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। रैली में हम पूरी ताकत लगा देंगे। जो लोग बोल रहे हैं हम भाजपा के साथ हैं ये गलत है। हमको तो गठबंधन में 50 सीटें मिल जाएगी तो हम भाजपा को हराने का पूरा प्रयास करेंगे।

प्रदेश की कानून व्यवस्था है ध्वस्त

शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता रोजगार मांगती है तो बदले में सरकार उसे लाठियां देती है। शिवपाल यादव ने कहा कि सभी लोग सेक्युलर मोर्चा की ताकत से बौखला गए है। शिवपाल यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। महिलाओं की आबरु सुरक्षित नहीं है। भाजपा से जनता का विश्वास उठ चुका है। शिवपाल यादव ने कहा कि चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिए। नोटबंदी जीएसटी ने लोगों को परेशान किया है।

पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाएंगे नेता जी का जन्मदिन

शिवपाल यादव ने अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव को भी रैली में आने का न्यौता दिए जाने की बात कही। कल यानि बुधवार को 21 नवंबर को समाजवादी पार्टी मुखिया का जन्म दिन है। इस मौके पर शिवपाल यादव ने पार्टी के पदाधिकारियों और नेताओं को खास निर्देश दिए हैं।

शिवपाल ने कहा पूरे प्रदेश में नेता जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्मदिन के मौके पर सैफई में दंगल का आयोजन किया जाएगा।

Published on:
20 Nov 2018 06:38 pm