लखनऊ

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर मेला संचालक ने दुकानदार को लाठी-डंडों से पीटा, दर्ज हुआ मुकदमा

मोहनलालगंज में कार्तिक पूर्णिमा पर दुकान लगाने पर हुई थी कहासुनी, लाठी-डंडों से दुकानदार को पीटा, दर्ज हुआ मुकदमा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2023, 7:08 AM IST
कलेश्वरी देवी मंदिर की घटना    
कलेश्वरी देवी मंदिर की घटना    

मोहनलालगंज के हुलासखेड़ा गांव में कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर कमलेश्वरी देवी मंदिर में विशाल मेला लगता है। जिसमें काफी संख्या में बाहर से दुकानदार आते हैं। बीते रविवार को मेले में दुकान लगाने आये युवक की कहासुनी के बाद संचालक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पिटाई कर घायल दिया।

पीड़ित ने बताई घटना

पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मेला संचालक समेत छह आरोपियों के विरुद्ध बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी हैं। मोहनलालगंज के अतरौली गांव निवासी दिलीप कुमार ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि रविवार की सुबह वह हुलासखेड़ा के कलेश्वरी देवी मंदिर में लगने वाले मेले में दुकान लगाने के लिये तय जगह पर साफ-सफाई करने गया था। जहां मेला संचालक कुलदीप सिंह उर्फ राणा से कहासुनी हो गयी। जिसके बाद संचालक ने अपने बेटों शिवम, शुभम, अमर समेत रिश्तेदार अजय सिंह निवासी डाढा सिकन्दरपुर के साथ मिलकर लाठी डंडों से बुरी तरह पिटाई कर घायल कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर मेला संचालक समेत छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।

Published on: