लखनऊ

Shravan month श्रावण मास के पहले दिन हर की पौड़ी पर उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब

Shravan month सोमवार के दिन श्रावण मास की शुरूआत होने से उमड़ पड़ा सैलाब
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2024, 8:19 AM IST
Shravan month
हर की पौड़ी पर उमड़ा जन सैलाब

Shravan month श्रावण मास के पहले दिन देवभूमि हरिद्वार में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां लाखों की संख्या में कांवड़ियां पहुंचे और पवित्र गंगाजल उठाया। इस दौरान जैसे देवभूमि हरिद्वार 'बोल बम, बम-बम' के जयकारों से गूंज उठा। इस बार श्रावण मास की शुरुआत भी देवों के देव महादेव के प्रिय दिन सोमवार से हुई है। इसलिए भी कांवड़ियां बड़ी संख्या में पहले ही दिन हरिद्वार हर की पौड़ी से गंगाजल लेने पहुंचे हैं।

इस बार सोमवार से हुई श्रावण मास की शुरूआत ( Shravan month )

महादेव के भक्तों के लिए इस बार श्रावण मास का पहला दिन इसलिए भी खास हैं क्योंकि इस बार श्रावण मास की शुरुआत महादेव के प्रिय दिन सोमवार से हुई है। पवित्र श्रावण मास का पहला दिन भी है और पहला सोमवार भी है। ऐसे में कांवड़ियों का ये उत्सव दोगुना हो गया। यही कारण रहा कि सुबह ब्रह्म मूर्हुत में बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने हर की पौड़ी से गंगाजल उठाया। इसके बाद ये कांवड़ियां महादेव का गुणगाण करते हुए अपने-अपने गणतव्यों के लिए रवाना हो गए।

हरिद्वार में कुंभ मेले जैसे नजारा ( Shravan month )

श्रावण मास के पहले दिन सोमवार को हरिद्वार में कुंभ मेले जैसा नजारा देखने को मिला। यहां रविवार शाम से ही बड़ी संख्या में कांवडियां आकर रुक गए थे। मध्य रात्रि को ही हर की पौड़ी पर कांवडियों का मेला लग गया था। यहां पैर तक रखने की जगह नहीं मिली। सुबह तक यहां कांवड़ियों की भीड़ लगी रही। तड़के से ही कांवड़ियों ने जल उठाना शुरू कर दिया था। हर की पौड़ी पर पूजा अर्चना करने बाले पपन पंडित ने बताया कि आज दिनभर ऐसे ही नजारा रहने वाला है। श्रावण माह की शुरूआत सोमवार के दिन के साथ हो रही है इसलिए कांवड़ियां बड़ी संख्या में पवित्र गंगाजल उठा रहे हैं।

सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर शामली में रूट डायवर्जन

श्रावण के पहले सोमवार को हरिद्वार में उमड़ने वाली कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड से सटे यूपी के जिलों में रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। रविवार की मध्यरात्रि से ही रुट डायवर्जन प्लान यहां लागू हो गया। कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। सभी मुख्य रास्तों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।

Updated on:
22 Jul 2024, 8:19 AM IST
Published on: