लखनऊ

Shree Krishna Janmashtami 2021: जन्माष्टमी पर इन मंत्रों का जाप होता है लाभकारी, पूरी होती हैं सभी सभी मनोकामनाएं

Shri Krishna Janmashtami Date Mantra Vidhi- इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmanshtami) का पर्व 30 अगस्त को पड़ रहा है। शास्त्रों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टम तिथि के दिन हुआ था।

less than 1 minute read
Aug 24, 2021
Shree Krishna Janmashtami 2021

लखनऊ. Shri Krishna Janmashtami Date Mantra Vidhi. इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmanshtami) का पर्व 30 अगस्त को पड़ रहा है। शास्त्रों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टम तिथि के दिन हुआ था। भगवान कृष्ण को विष्णु जी का पूर्णावतार माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन विधि पूर्वक पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और सिद्धियों की भी प्राप्ति होती है।

कृष्ण जन्माष्टमी पर करना चाहिए इन मंत्रों का जाप

‘गोवल्लभाय स्वाहा'

इसे भगवान कृष्ण का सप्ताक्षर मंत्र कहा जाता है, इस मंत्र का जाप करने से संपूर्ण सिद्धियों की प्राप्ति होती है। पूर्ण सिद्धि प्राप्ति के लिए इस मंत्र का सवा लाख बार जाप करना चाहिए।

‘कृं कृष्णाय नमः'

ये भगवान कृष्ण का मूल मंत्र है, जन्माष्टमी के दिन इस मंत्र का जाप करने से कृष्ण की विशेष कृपा की प्राप्ति होती है। भगवान कृष्ण का यह मंत्र सभी कष्ट और संकट दूर करने वाला है। इस मंत्र के जाप से रुका हुआ धन भी प्राप्त होता है।

'क्लीं ग्लौं क्लीं श्यामलांगाय नमः'

भगवान कृष्ण का यह मंत्र धन-धान्य में वृद्धि करने वाला माना जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन इस मंत्र का जाप करने तथा बाद में पूर्ण आहूति का हवन करना चाहिए।

'ॐ नमो भगवते श्रीगोविन्दाय'

इस मंत्र के जाप से वैवाहिक जीवन में आने वाले सभी कष्ट और संकट दूर होते हैं।

‘ॐ नमो भगवते नन्दपुत्राय आनन्दवपुषे गोपीजनवल्लभाय स्वाहा'

इस मंत्र का जाप करने से सभी मनोवाछिंत फल की प्राप्ति होती है।

Published on:
24 Aug 2021 11:10 am
Also Read
View All