लखनऊ

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मोबाइल पर पर ले सकेंगे डाक्टर से सलाह

मरीजों की सुविधा के लिए एक एंड्रॉयड मोबाइल एप आधारित सुविधा शुरू करने की तैयारी है।
2 min read
• •
Updated: 12 Oct 2017, 3:54 PM IST
Lucknow Health News

लखनऊ. राजधानी के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में मरीजों को एक विशेष सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है। एंड्रॉयड मोबाइल एप आधारित यह सेवा उन मरीजों के लिए बेहद लाभकारी होगी जो अस्पताल में इलाज कराने के बाद डिस्चार्ज होकर घर चले जाते हैं। ऐसे मरीज किसी तरह की दुविधा होने पर मोबाइल एप पर अपनी शंका का समाधान हासिल कर सकेंगे। सिविल अस्पताल इस मोबाइल एप को तैयार करवा रहा है और उम्मीद है कि अक्टूबर महीने में इसे लांच कर दिया जाएगा।

यह होगी खासियत

इस मोबाइल एप को राडार ( RADAR ) नाम दिया गया है। सिविल अस्पताल में पैथोलॉजी में उपकरण लगाने वाली कम्पनी के सहयोग से यह मोबाइल एप तैयार किया जा रहा है। इस मोबाइल एप पर मरीज की डिस्चार्ज समरी उपलब्ध रहेगी। डिस्चार्ज होने के बाद मरीज इस मोबाइल एप को डाउनलोड कर सुविधा हासिल कर सकते हैं। इस मोबाइल एप पर जाकर मरीज अपने बीमारी के सम्बन्ध में जानकारी हासिल कर सकता है। मसलन, किसी मरीज को यदि किसी तरह की शंका होती है तो वह एप पर अपनी शंका लिख सकेगा। मरीज अपने यूजर नंबर के आधार पर अपनी शंका दर्ज कराएगा और सम्बंधित डाक्टर उसके जवाब में अपना सलाह अंकित करेंगे।

एप लांचिंग की तैयारी

सिविल हॉस्पिटल में इस मोबाइल एप को लांच करने की तैयारी चल रही है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को इलाज की सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के प्रयोग शुरू हुए हैं। इसी कड़ी में पैथोलॉजी विभाग के सहयोग से सिविल अस्पताल में नया प्रयोग शुरू किया जा रहा है। मरीजों की सुविधा के लिए एक एंड्रॉयड मोबाइल एप आधारित सुविधा शुरू करने की तैयारी है। इस मोबाइल एप पर मरीज इलाज के बाद घर से मोबाइल एप पर सम्बंधित डाक्टर से सलाह ले सकेगा।

Published on:
Also Read
View All
‘पिताजी और सगे चच्चू को नहीं समझे तो रामपुरी वाले चचा का क्या कहना’, अखिलेश पर राजभर का तंज, बोले- आपके पास कंसवादी लोग हैं

‘शराब पीने के लिए मजबूर करता था पति’, 6 साल की बेटी को गलत तरीके से छूने का आरोप, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या

समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल